फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road accident, kurukshetra road accident, sarpanch and his grandson dead, kurukshetra

सड़क हादसे में पूर्व सरपंच और पोते की मौत

Sun, 17 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 17 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
road accident, kurukshetra road accident, sarpanch and his grandson dead, kurukshetra
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

कार और ट्राले की टक्कर में दादा पोते की मौत हो गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव संघौर में मातम का माहौल है। घटना के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग गया। जानकारी के अनुसार गांव संघौर के पूर्व सरपंच दर्शन सिंह अपने पोते संदीप उर्फ सोनू को साथ लेकर अपनी बेटी को लेने अंबाला गए थे। दर्शन सिंह अपनी बेटी और उसके दोनों बच्चों के साथ देर शाम अंबाला से संघौर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


जब वे नग्गल जनसुई हेड पर पहुंचे तो उनकी कार एक ट्राले से टकरा गई। दर्शन सिंह और उनके पोते संदीप उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्शन सिंह की बेटी प्रवीन कुमारी और उसके दोनों बच्चो को गंभीर चोटें आए। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जाता है कि उनकी भी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा
पूर्व सरपंच दर्शन सिंह और उनके पोते की मौत से संघौर में मातम का माहौल है। पूरे गांव के लोग एक ही घर के दो सदस्यों की मौत से इस कदर दुखी थे कि गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। दोनों का अंतिम संस्कार शनिवार को कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता बेटा था सोनू
बताया जाता है कि संदीप उर्फ सोनू दर्शन सिंह के बेटे कर्मजीत का इकलौता बेटा था। ऐसे में दादा पोते की एक साथ मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। सोनू की मां बार-बार अपने बेटे को देखने की जिद में दहाड़े मार मार कर रो रही थी। उसकी हालत देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई। कर्मजीत ने कहा कि उसके घर का चिराग ही बूझ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed