{"_id":"5807c4c44f1c1b434b703ad0","slug":"road-accident-kurukshetra-accident-22-injured-police-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और पिकअप की टक्कर में 22 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और पिकअप की टक्कर में 22 घायल
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
घायलों का इलाज करते डाक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा में बुधवार को ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। इसमें पिकअप में सवार 22 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दी गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया तो वहीं घायलों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायल गांव खिदराबाद जिला कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। घायलों के परिजनों ने बताया कि वे भट्टमाजरा में एक शोक सभा में गए थे। वहां से वे वापस अपने गांव आ रहे थे। तभी रिलायंस पेट्रोल पंप पिहोवा के समीप एक ट्रक चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें पिकअप में सवार 24 लोगों में से 22 लोग घायल हो गए जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर घटनास्थल से फरार हो गया। उसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने केला देवी पत्नी रामचंद्र और जस्सो देवी पत्नी नरेश कुमार को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया है। उधर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर न केवल जायजा लिया बल्कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसे में ये हुए घायल
सुमन देवी, कुसुम, ममता, कमलेश, सुदेश, कुलदीप सिंह, ऋषिपाल, जय भगवान, शीशपाल, मिहा सिंह, बलवंत, रोशनी देवी, जगदीश, तेजो देवी, रीना देवी, जस्सो देवी, राजेंद्र, केला देवी, सुमन, रक्खू राम व दो अन्य घायलों में शामिल है।
विज्ञापन