फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road accident in Kurukshetra, Two women from same village died, both left home to work in factory

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: एक ही गांव की दो महिलाओं की मौत, फैक्टरी में काम के लिए घर से निकली दोनों

Mon, 05 Feb 2024 11:46 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 05 Feb 2024 11:46 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में तीन बाइक सवारों को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों फैक्टरी में काम करने के लिए घर से निकले थे।

विज्ञापन
Road accident in Kurukshetra, Two women from same village died, both left home to work in factory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र में हुए हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक महिलाएं गांव खेड़ी दबदलान की रहने वाली है, जिसके चलते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


गांववासी करीब 35 वर्षीय सरला, उसका पति व सीमा लाडवा में ही स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। हर रोज की तरह आज सुबह वह तीनों फैक्ट्री में जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, जिसे सरला के पति चला रहे थे। अचानक ही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक फुटपाथ की ओर गिर गया और दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में इन दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए तो वहीं टैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि सीमा का पति करीब 13 दिन पहले ही कनाडा गया था। मृतक महिलाओं में एक गांव के सरपंच बलजोर सिंह की भाभी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed