फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road accident, head constable and his wife dead, son injured, kurukshetra

सड़क हादसे में हवलदार और पत्नी की मौत, पुत्र गंभीर

Fri, 17 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 17 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
road accident, head constable and his wife dead, son injured, kurukshetra
damaged car - फोटो : अमर उजाला

यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा के पीएसओ और उनकी पत्नी की बहलोलपुर गांव के निकट निजी कार पलटने से मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रुप से जख्मी हो गया। यह दर्दनाक हादसा वीरवार की शाम पांच बजे उस वक्त हुआ, जब विधायक का पीएसओ अपनी पत्नी को चंडीगढ़ से दवाई दिलाकर अपने गांव बुढा लौट रहा था। अपने गांव से करीब 11 किलोमीटर पहले लाडवा-शाहाबाद रोड पर गांव बहलोलपुर के निकट पीएसओ की रिट्ज कार अचानक असंतुलित होकर गहरे खदान में उतर गई।

विज्ञापन


कार के खदान में उतरने से कार ड्राइव कर रहे विधायक के पीएसओ हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात 36 वर्षीय राकेश कुमार, उनकी 33 वर्षीया पत्नी लवली और 7 वर्षीय पुत्र गौरव जख्मी हो गए। तीनों को राहगीरों ने कार से निकाल कर तुरंत लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इनकी हालत नाजुक होने के कारण इन्हें तत्काल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। राकेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि राकेश की पत्नी लवली की कुरुक्षेत्र सेक्टर-17 स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग भी कुरुक्षेत्र पहुंचे और विधायक घनश्याम अरोड़ा को भी इस घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने मृतक राकेश और उनकी पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भेजा है। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।       
विज्ञापन


दिल्ली मीटिंग से लौटते समय विधायक पहुंचे कुरुक्षेत्र      
यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा यह सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने अस्पताल पहुंच कर अपने पीएसओ के घायल पुत्र का कुशलक्षेम जाना। विधायक ने बताया कि वह एवं भाजपा लीगल सैल के प्रदेश संयोजक धुमन सिंह किरमिच दिल्ली में भाजपा की संगठनात्मक बैठक से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिली थी। घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि जहां पीड़ित परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई है, वहीं हरियाणा पुलिस ने एक जाबांज एवं निष्ठावान मुलाजिम को खो दिया। इस घटना से उन्हें निजी तौर पर गहरा आघात पहुंचा है। विधायक ने बताया गया है कि राकेश करीब ढाई साल से उनकी सिक्योरिटी में था, जबकि उनसे पहले एक न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात रहा।      
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सरपंच पिता बोले, मुझे भी जाना था   
हादसे में मौत का शिकार हुए हवलदार राकेश के पिता गुरनाम सिंह जिला कुरुक्षेत्र के गांव बुढा के दो बार सरपंच रह चुके हैं और इनेलो के वरिष्ठ नेता हैं। गुरनाम सिंह ने बताया कि आज उन्हें भी अपने पुत्र के साथ चंडीगढ़ जाना था। उन्होंने बताया कि वीरवार को सुबह छह बजे राकेश अपनी पत्नी लवली को दवा दिलाने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ था, लेकिन शाम को पांच बजे यह हादसा हो गया। गुरनाम सिंह का बड़ा पुत्र अपने परिवार के साथ आस्ट्रेलिया में है। उसे इस घटना की सूचना दे दी गई है। इधर इस हादसे की सूचना मिलते ही लोगों का तांता कुरुक्षेत्र सेक्टर-17 स्थित अस्पताल पर लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed