फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   River track broken, fields submerged

राक्षी नदी की कच्ची पटरी टूटने के 24 घंटे बाद भी किसानों को नहीं मिली प्रशासनिक मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
River track broken, fields submerged
लाडवा। बस स्टैंड के पीछे राक्षी नदी की कच्ची पटरी टूटने से आसपास के कई खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में रह रहे एक मजदूर की कटड़ी की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं 24 घंटे बीतने के बाद भी पानी के कारण फंसे लोगों को प्रशासनिक मदद नहीं मिली। किसान नरेंद्र कुमार, जोग ध्यान और अन्य ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से उनकी कई एकड़ फसल पानी में डूब गई, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबे पड़े हैं। सिंचाई विभाग की लापरवाही ने किसानों को और ज्यादा उजाड़ने का काम किया है। किसानों ने बताया कि नदी के बीचो बीच घास उगी हुई है। न तो नदी के किनारों को पक्का किया गया है और न ही साफ किया गया है। खेतों में रह रहे एक मजदूर परिवार के पशुओं पर भी राक्षी नदी का पानी कहर बनकर टूटा। मजदूर भीमा ने बताया कि उनकी कटड़ी पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी रात उन्होंने डर के साए में व्यतीत की। कहा कि रास्ते में पानी भर जाने से परिवार का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है, जिससे बच्चों और परिवार के लिए दूध-पानी और अन्य सामान का भी प्रबंध नहीं हो पा रहा है। जेई नीरज कुमार ने कहा कि नदी में बूबका हेड से पानी छोड़ने और बेमौसमी बरसात से ज्यादा पानी आ गया था। उन्होंने माना कि किसानों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पटरी को मजदूरों की सहायता से मिट्टी के कट्टों से पाट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed