{"_id":"656b96bb00b31ce3f704527b","slug":"rewari-in-singles-kaithal-first-in-group-dance-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-9553-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एकल में रेवाड़ी, समूह नृत्य में कैथल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एकल में रेवाड़ी, समूह नृत्य में कैथल प्रथम
Sun, 03 Dec 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दूसरे दिन हरियाणवी लोक संस्कृति की धूम रही। पहले दिन हुए नौंवी और 12वीं कक्षा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह नृत्य प्रतियोगिता में कैथल की टीम पहले स्थान, फतेहाबाद दूसरे, रोहतक जिला तीसरे स्थान पर तो वहीं गुरुग्राम की टीम को सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ।
वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में रेवाड़ी की निर्मला ने पहले, करनाल की आयुषी दूसरे, कैथल की दिशु तीसरे और चरखी दादरी की रितु ने चौथा स्थान हासिल किया। पर्यावरण विषय पर आयोजित स्किट प्रतियोगिता में पानीपत की टीम पहले, गुरुग्राम दूसरे, रोहतक को तीसरे और चरखी दादरी की टीम को सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ। रागिनी प्रतियोगिता में भिवानी की आस्था पहले, रोहतक का अंकुश ने दूसरे, फतेहाबाद के सुमित तीसरे और नूह जिला के देवराज सौलंकी ने चौथा स्थान हासिल किया।
दूसरे दिन होने वाली पांचवीं से आठवीं कक्षा के प्रतिभागियों ने हरियाणवी संस्कृति की छठा बिखेरी। केशव सभागार में जहां समूह नृत्य में विद्यार्थी लोकगीतों की धुन पर थिरके तो दूसरे मंच पर दिनभर रागिनी को गूंज सुनाई देती रही और वहीं स्किट के मंच पर विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते नजर आए।
विज्ञापन
देर शाम तक सभी मंचों पर मुकाबला जारी रहा। इस मौके पर सहायक निदेशक राजीव वत्स, कार्यक्रम अधिकारी पूनम अहलावत, अमनप्रीत कौर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, डीपीसी संतोष शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी थानेसर इंदु कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी व दर्शक मौजूद रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह आज
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि रविवार को सभी प्रतियोगिताएं संपन्न होगी, जिसके बाद समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। सहायक निदेशक कुलदीप मेहता व राजीव वत्स विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।