फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rewarded criminal arrested with fake ID card, revolver and cartridges

Kurukshetra News: फर्जी आईकार्ड, रिवाल्वर व कारतूस के साथ इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Rewarded criminal arrested with fake ID card, revolver and cartridges
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने पुलिस के फर्जी आई कार्ड के साथ एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील कुमार उर्फ फौजी निवासी खासपुर के कब्जे से एक रिवाल्वर व छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ व कई के अन्य राज्यों में चोरी व लूट के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें उस पर इनाम घोषित है।
विज्ञापन

दरअसल, सीआईए-दो को सूचना मिली थी कि सीआरपीएफ में रहे सुनील कुमार उर्फ फौजी अलग-अलग राज्यों में चोरी, लूट व हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका है। इस संबंध में उस पर इनाम भी घोषित किया हुआ है। अभी सुनील कुमार पिछले काफी दिनों से करनाल, कुरुक्षेत्र व चंडीगढ़ में स्विफ्ट डिजायर कार में घूम रहा है, जिसके पास असलहा भी है। सुनील कुमार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में है। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए पुलिस के नाम के फर्जी आई कार्ड भी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

कई बार पुलिस की तीन स्टार की वर्दी पहन कर चोरी की वारदात को भी अंजाम देता है। सुनील कुमार अपनी कार में चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र की तरफ आएगा। सूचना पर टीम ने अंबाला की तरफ से पिपली-कुरुक्षेत्र की ओर आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को अपनी सरकारी गाड़ी को आगे अड़ाकर कार को रुकने का इशारा किया। पूछताछ के बाद चालक से पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान सुनील कुमार की जेब से एक स्टील का कार्ड रखने वाला पर्स नुमा वॉयलट बरामद हुआ। जांच में मिले आधार कार्ड पर नाम सुरेंद्र सिंह गांव सरवन माजरा तहसील इंद्री जिला करनाल लिखा था। उससे पंजाब राज भवन का आई कार्ड मिला, जिस पर अंग्रेजी में नाम सुरेंद्र सिंह लिखा था मिला। एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का आईकार्ड जिस पर नाम सुरेंद्र सिंह, रैंक एसआई लिखा मिला। एक हरियाणा पुलिस का आईकार्ड जिस पर नाम सुरेंद्र सिंह, रैंक एएसआई यूनिट पानीपत लिखा मिला। पूछताछ में सुनील कुमार ने कबूला कि उसने सभी कार्ड फर्जी बनवाए हुए हैं। टोल टैक्स व वारदात के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए पुलिस के कार्ड दिखाकर प्रयोग करता है। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से एक रिवाल्वर व रिवाल्वर के चेंबर में छह कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed