फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Revenue department will do property registry after seeing its records

राजस्व विभाग अपना रिकॉर्ड देखने के बाद करेगा संपत्ति की रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Revenue department will do property registry after seeing its records
संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए नगर परिषद के प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे रिपोर्ट के रिकॉर्ड से किसी प्रकार का लिंक नहीं रहेगा। अब राजस्व विभाग अपने रिकॉर्ड को देखने के बाद संपत्ति की रजिस्ट्री करेगा, क्योंकि नगर परिषद द्वारा प्रॉपर्टी का सर्वे केवल हाउस टैक्स कलेक्शन के लिए ही किया जा रहा है। इस विषय को लेकर 1 अप्रैल 2021 से लोगों में संशय बना हुआ था और राजस्व विभाग भी प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे और एनडीसी के आधार पर रजिस्ट्री कर रहा था। अब यह संशय दूर हो गया है। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी। वे वीरवार को देर सायं नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के संबंध में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा और याशी कंसल्टेंसी कंपनी के प्रबंधक निदेशक संजय गुप्ता ने अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों तथा प्रॉपर्टी का सर्वे करने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा लोगों की त्रुटियां दूर करने से संबंधित फॉर्म को भरवाने के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि पिछले काफी समय से हाउस टैक्स और एनडीसी को लेकर काफी भ्रांतियां थीं। उन्होंने इन भ्रांतियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता के समक्ष रखा। उन्हें बताया कि नगर परिषद का प्रॉपर्टी सर्वे और हाउस टैक्स केवल हाउस टैक्स कलेक्शन तक ही सीमित है और नगर परिषद द्वारा एनडीसी भी जारी की जाती थी। राजस्व विभाग के अधिकारी एनडीसी के आधार पर रजिस्ट्री को लेकर परेशानी आ रही थी। अब सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं कि प्रॉपर्टी सर्वे और हाउस टैक्स और एनडीसी केवल हाउस टैक्स कलेक्शन तक ही सीमित है और राजस्व विभाग अपने रिकार्ड के अनुसार ही अपनी रजिस्ट्री करना सुनिश्चित करें। याशी कंसल्टेंसी कंपनी के प्रबंधक निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित जो भी सर्वे हुआ है उसमें जो भी त्रुटियों वाले फार्म सामने आ रहे है उन्हें दूर करने का अंतिम मौका दिया गया है और इसके लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा, लेकिन आने वाले समय में चार्ज भी लिया जा सकता है। इस मौके पर नप ईओ बलबीर सिंह, नप अधिकारी के एल बठला, दीपक सिडाना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

4 वार्डों में आज होगा प्रॉपर्टी का सर्वे
नगर परिषद की तरफ से रोजाना अलग-अलग वार्डों में जाकर प्रॉपर्टी का सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे के दौरान सभी लोगों को त्रुटियां दूर करने के लिए एक फॉर्म भरना होगा जिसके बाद उन त्रुटियों को दूर कर दिया जाएगा। इस प्रॉपर्टी सर्वे के लिए अलग-अलग टीमों का भी गठन किया गया है। शुक्रवार को वार्ड 1, 2, 19 व 21 में प्रॉपर्टी का सर्वे होगा।
विज्ञापन

पीएमएस हरियाणा पोर्टल पर कोई भी नागरिक स्वयं जान सकेगा अपनी संपत्ति का ब्योरा
विधायक ने कहा कि प्रॉपर्टी सर्वे के बाद अगर कोई व्यक्ति अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित त्रुटियों को दूर होने के बारे में देखना चाहे तो वह घर बैठे पीएमएस हरियाणा पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी के ब्योरे को जांच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को नोटिस नहीं बल्कि दिया जा रहा है सूचना पत्र
विधायक ने कहा कि प्रॉपर्टी सर्वे के लिए टीमें केवल सूचना पत्र ही दे रही है। इसे कोई भी व्यक्ति नोटिस न समझे। इसके लिए अलग-अलग वार्डों में कैंप लगाए जा रहे है, इन कैंपों में व्यक्ति प्रॉपर्टी से संबंधित त्रुटियों को दूर करने के लिए केवल फार्म ही भरकर दें और इस फार्म भरने के 15 दिनों के अंदर सभी त्रुटियां दूर कर दी जाएंगी। अगर किसी प्रॉपर्टी में कोई ज्यादा फर्क है तो उसके लिए टीम मौके का मुआयना करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed