{"_id":"64c56bfc4471c7cd82039f84","slug":"retired-teacher-was-killed-by-three-youths-with-knife-12-times-absconded-with-cash-and-jewelry-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-2006-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तीन युवकों ने 12 बार चाकू से वार कर की थी सेवानिवृत शिक्षिका की हत्या, नकदी और जेवर लेकर हुए थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तीन युवकों ने 12 बार चाकू से वार कर की थी सेवानिवृत शिक्षिका की हत्या, नकदी और जेवर लेकर हुए थे फरार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले सेक्टर-सात के मकान 1242 में दिनदहाड़े सेवानिवृत्त महिला शिक्षिका की निर्मम हत्या को तीन युवकों ने अंजाम दिया था। महिला ने लूटपाट का विरोध किया तो उन्होंने 12 बार चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। 24 मिनट के दौरान आरोपी हत्या और लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर उत्तरप्रदेश फरार हो गए थे। वापस लाडवा लौटे तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
आरोपी मोहित निवासी जाट पूर्वा जिला उन्नाव हाल निवासी वशिष्ठ कॉलोनी, संजीत कुमार उर्फ सोनू निवासी जिला उन्नाव यूपी हाल निवासी रतगल व अभिषेक उर्फ गांधी निवासी फुलवरिया जिला समस्तीपुर बिहार हाल निवासी सेक्टर-तीन के कब्जे से दो देसी कट्टे, पांच कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।
प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि 26 जुलाई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के क्लर्क विनोद हाल निवासी वशिष्ठ काॅलोनी ने बयान दिया था कि उसकी बहन निर्मला देवी 60 की हत्या हो गई है। सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचा तो उसकी बहन का शव कमरा में बेड पर पड़ा था। उसके मुंह, कंधे व बाजू जख्मी थे। बेड पर चादर पर खून से लथपथ थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एएसपी शुभम सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। मामले की जांच करते हुए एसआईटी ने आरोपी मोहित, संजीत व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभिषेक से एक देसी कट्टा व तीन कारतूस, आरोपी संजीत एक देसी कट्टा व दो कारतूस और बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
आरोपी मोहित ने एक साल पहले किया था घर में पेंट
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि इस घर में आरोपी मोहित ने करीब एक साल पहले पेंट का काम किया था। आरोपी घर की पूरी स्थिति से वाकिफ था। उसे घर में रखी नकदी और जेवर की भी जानकारी थी। 26 जुलाई को घर का गेट खुला था। मौका पाकर आरोपी अंदर घुस गए। हत्या के बाद लूटपाट करके मौके से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे घर से करीब 16 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन और बालियां लेकर यूपी भाग गए थे। अन्य दोनों आरोपी मोहित के पहले ही साथी थे और तीनों ने मिलकर अंजाम दिया।
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डंप से पकड़े गए
प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान के पुलिस ने आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें आरोपियों के आने और जाने की फुटेज बरामद हुई। आरोपियों की पहचान पुख्ता करने के लिए आसपास से मोबाइल लोकेशन का डंप उठाया गया। उसके बाद पुलिस ने तीनों के मोबाइल को ट्रैक किया। सूचना के बाद आरोपियों को लाडवा के नजदीक से काबू कर लिया। आज रविवार उन तीनों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नकदी व जेवर बरामद करने के साथ अन्य तथ्य जुटाए जा सके।