{"_id":"67812a54ea1995d9de04f451","slug":"retired-judge-from-panchkula-sacrificed-his-life-by-jumping-in-front-of-vande-bharat-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत के आगे कूद गया रिटायर्ड जज: जेब से मिली चिट्ठी, इंग्लिश में लिखी मरने की वजह, पंचकूला का रहने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत के आगे कूद गया रिटायर्ड जज: जेब से मिली चिट्ठी, इंग्लिश में लिखी मरने की वजह, पंचकूला का रहने वाला
Fri, 10 Jan 2025 07:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 07:43 PM IST
सार
हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले एक रिटायर्ड जज ने वंदे भारत के आगे कूद गया जान दे दी। मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने इंग्लिश में अपने मरने की वजह लिखी है।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत।
- फोटो : संवाद (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक व्यक्ति ने वंदे भारत के आगे कूद कर जान दे दी। मृतक सेवानिवृत्त न्यायाधीश है, जिसने शुक्रवार देर शाम वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें न्यायाधीश ने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की शिनाख्त रविंद्र कुमार कश्यप 78 निवासी पंचकूला के रूप में हुई है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई कमल कुमार ने बताया कि जीआरपी को वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने सूचित किया था कि शाहाबाद के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर जीआरपी की टीम तलाश के लिए गई थी, मगर उनको कोई शव बरामद नहीं हुआ। दोबारा बातचीत करने पर सूचना मिली कि नगला के पास किलोमीटर नंबर 178 के 33-34 के पास हादसा हुआ है।
विज्ञापन
इसके बाद वह बताई गई जगह पर पहुंचे तो उनको एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। तलाशी लेने पर मृतक के पर्स से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें इंग्लिश में लिखा गया था कि मैं अपनी मर्जी से अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। इसके लिए कोई भी व्यक्ति दोषी नहीं है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट के नीचे व्यक्ति का पूरा पता व मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था, जिससे मृतक की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने तुरंत उनके परिवार से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर दी।
जानकारी के मुताबिक यह परिवार पहले शाहाबाद में रहता था और बाद में पंचकूला चला गया था। हालांकि परिजनों को सुसाइड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जीआरपी ने मामले में इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।