फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Retired judge commits suicide by jumping in front of Vande Bharat

Kurukshetra News: सेवानिवृत्त जज ने वंदे भारत केआगे कूद कर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Retired judge commits suicide by jumping in front of Vande Bharat
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। सेवानिवृत्त न्यायाधीश रविंद्र कुमार कश्यप (78) ने वंदेभारत ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने उनकी जेब से बरामद पर्स से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें न्यायाधीश ने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वह पंचकूला के रहने वाले थे। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई कमल कुमार ने बताया कि जीआरपी को रीरवार शाम वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने सूचित किया था कि शाहाबाद के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। जीआरपी की टीम तलाश के लिए पहुंची परंतु शव नहीं मिला। दोबारा जानकारी करने पर पता चला कि नगला के पास किलोमीटर नंबर 178 के 33-34 के पास हादसा हुआ है। जीआरपी को वहां एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। तलाशी लेने पर रेल पुलिस को मृतक के पर्स से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें इंग्लिश में लिखा गया था कि मैं अपनी मर्जी से अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। इसके लिए कोई भी व्यक्ति दोषी नहीं है। सुसाइड नोट के नीचे व्यक्ति का पूरा पता व मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था, जिससे मृतक की शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन






पहले शाहाबाद में रहता था परिवार

पुलिस ने तुरंत उनके परिवार से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर दी। जानकारी के मुताबिक यह परिवार पहले शाहाबाद में रहता था और बाद में पंचकूला चला गया था। हालांकि परिजनों को सुसाइड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जीआरपी ने मामले में इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed