फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Retired employees shout in Dharmanagari

Kurukshetra News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धर्मनगरी में बुलंद की आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Retired employees shout in Dharmanagari
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर रोष जताते रिटायर्डकर्मचारी संघ के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी मंगलवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने जिला सचिवालय परिसर में धरना दिया तो दिन भर अपनी लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने जिला उपायुक्त के नाम मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह धरना दिया गया, जिसमें मुख्य तौर पर राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह महासचिव रतन जिंदल, राज्य प्रेस सचिव धर्मपाल शर्मा सहित संघ के अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि संघ हरियाणा लगातार धरनों व प्रदर्शनों के माध्यम से ज्ञापन व पत्र भेजकर मांग करता रहा है कि हम लोकतांत्रिक तरीके से बात करके अपनी मांगों में समस्याओं का समाधान चाहते हैं।
विज्ञापन

लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री से मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में एक बार भी द्विपक्षीय तौर वार्ता नहीं की। प्रदेश में लाखों रिटायर्ड कर्मचारी हैं, जो आशा करते हैं कि लोकतांत्रिक तरीके से बातचीत करके मांगों व समस्याओं का समाधान कर वरिष्ठ नागरिकों को अनुग्रहीत करेंगे। धरना-प्रदर्शन को आशा शर्मा, रसिंह, बलवान सिंह, मंगतराम कौशिक, मानसिंह, जयप्रकाश शास्त्री,धर्मपाल शर्मा, आजाद पांचाल, मनोहर लाल जाखड, गुलाब सिंह सैनी, कृष्ण शर्मा,बलराज, घनश्याम शर्मा सभी जिलों के प्रधान सचिव ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed