फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Responsibilities assigned for the demonstration on 26th at the district headquarters

Kurukshetra News: जिला मुख्यालय पर 26 के प्रदर्शन के लिए लगाई जिम्मेदारियां

Mon, 24 Nov 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 24 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Responsibilities assigned for the demonstration on 26th at the district headquarters
मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड ​स्थित कार्यालय पर बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी व सदस्य।
यमुनानगर। मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड स्थित कार्यालय पर सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की जिला तालमेल कमेटी की बैठक हुई। इसमें 26 नवंबर के जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन के लिए चर्चा की गई। साथ ही जिम्मेदारियां तय की गईं। पदाधिकारियों ने आह्वान किया गया कि कर्मचारी अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल रहें।
विज्ञापन

बैठक में सीटू की जिला कमेटी का विस्तार कर 14 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें आशा वर्कर्स यूनियन से गुरिंद्र कौर को सीटू का कोषाध्यक्ष, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन से रेखा सैनी, चौकीदार यूनियन से सुभाष व भवन निर्माण से राजवीर को सदस्य चुना गया। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक शरबती ने की और संचालन सह-संयोजक सुनीता करेहड़ा ने किया। शरबती ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि आशा व मिड डे मील कार्यकर्ताओं की ओर से 26 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। छह दिसंबर को राज्य में केंद्रीय मंत्रियों के आवास पर पड़ाव होगा। बैठक में किसान सभा से मास्टर प्यारेलाल, अजमेर, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे, संजय कुमार, कविता शर्मा, राजेश कुमारी, मतलूब हुसैन, रामकरण, सुमन, सरोज, कैलाश, शालू, मीनाक्षी, मीना धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed