{"_id":"664beb3b1286fae06e01f954","slug":"response-sought-from-university-administration-on-handball-players-petition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-118464-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हैंडबॉल खिलाड़ी की याचिका पर विवि प्रशासन से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हैंडबॉल खिलाड़ी की याचिका पर विवि प्रशासन से जवाब तलब
Tue, 21 May 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 21 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष हैंडबाल टीम में चयनित 16 खिलाड़ियों की जगह खेल निदेशालय द्वारा 17 की सूची जारी करने और खिलाड़ी का नाम प्रतियोगिता से पहले सूची से काटने के मामले को लेकर शिवम ने न्याय पाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शिवम का कहना है कि इसको लेकर वह आखिर तक लड़ाई लड़ेगा, ताकि भविष्य में किसी अन्य खिलाड़ी के कॅरिअर के साथ खिलवाड़ न हो सके।
विदित हो कि खिलाड़ी शिवम यादव ने इस मामले की शिकायत कुवि प्रशासन को भी दी थी, जिसके लिए कमेटी का गठन किया गया था लेकिन आज तक कमेटी का कोई भी फैसला खिलाड़ी के हक में नहीं आया। उसके बाद शिवम यादव ने सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन जब सीएम विंडो से भी खिलाड़ी की आस पूरी नहीं हुई तो अब न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर कुवि प्रशासन, कार्यवाहक निदेशक सहित संबंघित कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस संबंध में कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती का कहना है कि नियमानुसार ही खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इस संबंध में विवि की ओर से गठित कमेटी भी जांच कर चुकी है।