{"_id":"698cdef81369644c950f1dd2","slug":"respecting-the-elderly-is-the-governments-priority-cm-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-149965-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता : सीएम
विज्ञापन
पिहोवा। मुख्यमंत्री नायब सैनी नवविवाहित जोड़े को आर्शीवाद देते हुए। आयोजक
पिहोवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की जनता को मोदी सरकार की गारंटी पर विश्वास है। डबल इंजन सरकार लाभार्थी का पैसा सीधा उसी आदमी के खाते में जाए इस गारंटी के साथ काम कर रही है। बुजुर्गों का सम्मान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुजुर्गों के हितों की हमेशा बात की है और हमने भी अपने संकल्प पत्र में भी कहा था कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को अगर किसी प्रकार की दिक्कत आती है या फिर उनका स्वास्थ्य खराब होता है, तो उनके इलाज की चिंता उनके परिवार को नहीं करनी बल्कि इलाज की चिंता मोदी सरकार और प्रदेश सरकार करेगी। इसी के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त दिया जा रहा है। वे गत रात्रि पिहोवा के निजी फार्म में आयोजित मनोहर लाल शर्मा के पुत्र हितेश शर्मा व अंबाला निवासी दीपक शर्मा की पुत्री छवि शर्मा के शादी समारोह में नवविवाहित को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, खेलमंत्री गौरव गौतम, कालका विधायक शक्ति रानी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब किसी पेंशन लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो नियमानुसार उसकी पेंशन स्वत: बंद कर दी जाती है। लगभग एक लाख तीन हजार ऐसे लाभार्थी हैं जिनकी मृत्यु के बाद पेंशन बंद की गई है।
विज्ञापन
अक्तूबर 2024 से रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया पोर्टल में किसी तकनीकी समस्या के कारण प्रदेश सरकार को हरियाणा में मृत हुए व्यक्तियों का डाटा नहीं मिला था। यह डाटा नवंबर, 2025 में प्राप्त होने के बाद एकमुश्त में ऐसे मृतकों की पेंशन कटी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने डाटाबेस में छेड़छाड़ करके पेंशन स्वीकृत करवा ली थी। इन लाभार्थियों की पेंशन स्थगित कर दी गई है। इसके अलावा कुछ मामलों में स्थानीय समिति एवं सेक्टर समिति की ओर से आय आधारित पात्रता का सत्यापन नहीं किया गया था। ऐसे मामलों में आय का प्रमाण दिया जाएगा तो तुंरत उसका सत्यापन करवाया जाएगा और प्रमाण सही पाए जाने पर पेंशन बहाल कर दी जाएगी।
इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, भाजपा वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, नायब तहसीलदार पिहोवा सागर मल, सतीश सैनी, शैली शर्मा, भाजपा प्रचारक सुरेंद्र सिंह, पार्षद रविकांत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।