{"_id":"69728dc89ce831d2160304c5","slug":"resolved-to-come-down-to-earth-with-the-message-of-new-tricks-and-deeds-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-148951-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नए गुर व कर्म का संदेश लेकर धरातल पर उतरने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नए गुर व कर्म का संदेश लेकर धरातल पर उतरने का लिया संकल्प
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रशिक्षण शिविर संपन्न होने पर रवाना होने से पहले लंच करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
कुरुक्षेत्र। संगठन की मजबूती और अनुशासन के साथ लोगों के बीच उतरने के खास सियासी गुर लेकर हरियाणा व उत्तराखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरवार को कुरुक्षेत्र से रवाना हो गए। जिलाध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने, आम जन तक पकड़ बनाने व कर्म करने का संकल्प लिया और भरोसा दिलाया कि अब नए स्वरूप में फील्ड में दिखाई देंगे। इसी उम्मीद व भरोसे के साथ एक-दूसरे के गले मिलते हुए सभी जिलाध्यक्षों ने विदाई ली।
पंजाबी धर्मशाला में चली 10 दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन वीरवार को सुबह के सत्र में उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा, पार्टी नेता सचिन राव आदि ने उन्हें खास गुर दिए और उत्साह बढ़ाते हुए लक्ष्य हासिल करने तक न रुकने का आह्वान किया। जिलाध्यक्षों ने भी आश्वस्त किया कि न केवल पार्टी इकाई बल्कि जमीनी स्तर पर भी इस बदलाव के साथ कड़ी मेहनत की जाएगी।
प्रमाणपत्र व संविधान के प्रस्ताव का पत्र सौंपा
कार्यशाला संपन्न होने के दौरान सभी जिलाध्यक्षों को यहां प्रशिक्षण लिए जाने का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें संविधान की प्रस्तावना का पत्र भी खास फ्रेम में प्रदान किया गया और आह्वान किया कि इस पर बेहद गूढ़ रूप से खरा उतरना होगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण का हर कार्यकर्ता पर दिखेगा असर : सैलजा
उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि जिलाध्यक्षों को यह खास प्रशिक्षण राहुल गांधी से लेकर पार्टी के अनेक बड़े नेताओं की ओर से दिया गया है। इसका असर पार्टी में अनुशासन, संगठन की मजबूती से लेकर हर कार्यकर्ता तक दिखाई देगा। यह प्रशिक्षण शिविर निश्चित तौर पर जिलाध्यक्षों व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं में बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में ये प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं और इनका पार्टी के लक्ष्य को हासिल करने में बड़ा फायदा मिलेगा। शिविर में सिखाया गया कि कैसे आगे बढ़ा जा सकता है। इस दौरान प्रदेश सचिव सुरेश युनिस्पुर व विवेक भारद्वाज डब्बू भी मौजूद रहे।
खुद पर विश्वास रखें और करते रहें काम, यही संदेश दे गए राहुल गांधी
कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी भी यही खास संदेश दे गए हैं कि खुद पर विश्वास रखें और काम करते रहें। पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएं। सैलजा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पार्टी को बड़ा फायदा मिलेगा। अब पार्टी में पहले जैसे हालात नहीं दिखाई देंगे। सभी मिलकर एक-दूसरे के साथ चलकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे।