{"_id":"626066462ccefa49bd653db3","slug":"resolution-of-10-out-of-15-complaints-in-the-meeting-of-district-public-relations-and-grievance-redressal-committee-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1055865134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 10 शिकायतों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 10 शिकायतों का समाधान
विज्ञापन
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतें सुनतीं राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और सा?
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक बुधवार को पंचायत भवन के सभागार में हुई। अध्यक्षता हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने की। करीब डेढ़ घंटा चली इस बैठक में 15 शिकायतों में से 10 का मौके पर समाधान किया गया और शेष पांच शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में समाधान के आदेश दिए।
एक शिकायत में गुरदीप सिंह ने भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य रामपाल पाली और शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना पर धमकाने के आरोप लगाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जून 2020 में पुलिस अधीक्षक को उसके साथ की गई दो लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी थी, जिसमें दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया था।
अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसे जान से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि जब तुझे और तेरे मामा को झूठे केस में फंसा कर जेल करवा देंगे। इस शिकायत के संदर्भ में विधायक सुभाष सुधा ने हस्तक्षेप किया और कहा कि वे इस मामले को निपटवा देंगे। बैठक में अगली शिकायत महेश कुमार की थी, जो पुलिस विभाग से संबंधित थी। शिकायत में बताया गया कि सक्षम योजना के तहत फर्जीवाड़ा किया गया है, बैठक में शिकायतकर्ता महेश कुमार के उपस्थित न होने के कारण शिकायत को लंबित रखा गया है।
विज्ञापन
एएसपी को नियुक्त किया जांच अधिकारी
कुड़ा राम ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने अपने पुत्र विक्रम को कनाडा भेजने के लिए 26 सितंबर 2019 विकास कुमार को दस लाख पचास हजार रुपये दिए थे। आरोपी ने उसके पुत्र को कनाडा भेजकर कॉलेज में दाखिला भी करा दिया, लेकिन वह कॉलेज जंगल में था और वहां पढ़ाई भी नहीं होती थी। कॉलेज बदलने के लिए उसके पुत्र ने मौजूदा कॉलेज के प्रशासन से बात की तो पता चला कि उसकी तो सिर्फ दो माह की फीस ही जमा कराई गई है, जोकि दो लाख रुपये है। आरोपी से जब आठ लाख पचास हजार रुपये वापस मांगे गए तो वह धमकियां देने लगा। इस मामले में पांच अक्तूबर, 2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी थी। राज्यमंत्री के आदेश पर मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दी गई है। अगली बैठक में वे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेेंगे।
मॉडल टाउन में पानी की निकासी की समस्या
झांसा रोड स्थित मॉडल टाउन के निवासियों ने शिकायत रखी कि उनके क्षेत्र में पानी की निकासी की समस्या है। उच्चाधिकारियों को शिकायत सौंपने पर एक गली का निर्माण शुरू किया गया, लेकिन उसे बीच में रोक दिया गया। निर्माण को पूरा कराने के लिए कई बार आवेदन किए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि पानी की निकासी के लिए इंतजाम कराया जा रहा है। राज्य मंत्री ने डीएमसी को निर्देश दिए कि वे मौके पर वे खुद जाएं और चेक करें।
सॉफ्टवेयर में कमी के कारण रुकी बुढ़ापा पेंशन
शिकायतकर्ता रोशन लाल ने बताया कि अगस्त 2020 से दिसंबर 2020 तक की उनकी 11 हजार 250 रुपये बुढ़ापा पेंशन खाते में डालने का स्वीकृति पत्र मिलने के बाद भी यह राशि उसे नहीं मिली। उसे जिला समाज कल्याण विभाग में बुलाकर बैठा लिया जाता है और पिछले दिनों जबरन मेरा अंगूठा लगवाने की कोशिश की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर की कमी के कारण पेंशन में रुकावट आ रही थी। शिकायतकर्ता की पेंशन बनवा दी गई है।
फर्जी इंद्राज के मामले की एसपी करेंगी जांच
शिकायतकर्ता ईश्वर चंद्र ने बताया कि नगर परिषद थानेसर के हाउस टैक्स रिकॉर्ड में फर्जी इंद्राज हुआ है, जिसकी शिकायत 29 जून, 2018 में उपायुक्त को दी थी। उपायुक्त कार्यालय न जांच उपमंडल अधिकारी थानेसर को सौंपी थी। अभी तक शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एसआईटी बनी है। राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को कहा कि वे खुद इस मामले की जांच कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करें।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक मेवा सिंह, घुमंतु जनजाति बोर्ड के उपाध्यक्ष जय सिंह पाल, जजपा के जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला के अलावा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम सोनू राम, एसडीएम कपिल शर्मा, एसडीएम विनेश कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया।