फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Residents in many colonies are forced to drink dirty water, with 60-70-year-old drinking water pipelines.

Kurukshetra News: कई कॉलोनियों में गंदा पानी पीने को मजबूर शहर वासी, 60-70 साल पुरानी पेयजल पाइप लाइनें बिछी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Residents in many colonies are forced to drink dirty water, with 60-70-year-old drinking water pipelines.
कुरुक्षेत्र। शहर वासी राहुल ढांडा।
कुरुक्षेत्र। शहर की कई कॉलोनियों में वर्षों से पेयजल समस्या चली आ रही है। पुराने शहर के साथ-साथ कई सेक्टरों और रिहायशी इलाकों में 60 से 70 साल पुरानी पेयजल पाइप लाइनें बिछी हुई हैं। इनमें दीदार नगर, पटियाला बैंक कॉलोनी और प्रोफेसर कॉलोनी में सबसे ज्यादा समय से पुरानी पेयजल पाइप लाइनें बिछी हैं। समय के साथ इन पाइप लाइनों में लीकेज, जंग और टूट-फूट के कारण कई बार सीवर या गंदा पानी पीने के पानी में मिक्स होकर घरों तक पहुंच जाता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। खराब पानी की ज्यादातर शिकायतें पटियाला बैंक कॉलोनी, सिरसला रोड और शास्त्री नगर से आ रही हैं।
विज्ञापन

आ रहा गंदा पानी : राहुल डांडा
सिरसला रोड वासी राहुल डांडा ने बताया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। कई बार पानी में गंदगी आ जाती है जिससे मजबूरी में पानी के कैंपर मंगवाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कई बार खराब हो चुका स्वास्थ्य : नरेंद्र सिंह
सिरसला रोड स्थित दुकानदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि सप्ताह में कई बार पानी दूषित आ जाता है। गंदा पानी पीने के कारण उनका स्वास्थ्य कई बार खराब हो चुका है। उन्होंने विभाग से मांग की कि इलाके में पाइप लाइन की पूरी जांच कर जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार आता है गंदा पानी : हरि नारायण
शांति नगर निवासी हरि नारायण ने बताया कि उनकी कॉलोनी में एक सप्ताह पहले तक गंदा पानी आ रहा था। कॉलोनीवासियों की शिकायत के बाद विभाग ने कार्रवाई की जिसके बाद अब साफ पानी की आपूर्ति हो रही है। लेकिन कई बार गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ता है।
रेत मिला पानी : शीशपाल
7-बी कॉलोनी निवासी शीशपाल का कहना है कि कॉलोनी में कई दिनों से पानी में रेत आ रही है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
हाल ही में इन कॉलोनियों में बदली गईं पाइप लाइनें
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई कमल कुमार ने बताया कि न्यू कॉलोनी, पटेल नगर और कृष्णा नगर गामड़ी में हाल ही में पुरानी पाइप लाइनों को बदलवाया गया है। यहां गंदे पानी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन इलाकों में पाइप लाइन बदलने के बाद स्थिति में सुधार आया है और लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।



यहां बदली जाएंगी पाइप लाइनें



प्रोफेसर कॉलोनी, दीदार नगर, पटियाला बैंक कॉलोनी, आकाश नगर, पिपली, बीड़ पिपली, हरी नगर, कामरेड कॉलोनी, कुबेर कॉलोनी, सैनी कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइनें बदली जाएंगी।

चिन्हित की कॉलोनी, 24 करोड़ में बदली जाएंगी पाइप लाइनें : एक्सईएन सुमित
जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुमित गर्ग का कहना है कि नगर की पुरानी और जर्जर पाइप लाइनों को बदलने के लिए करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। इससे कॉलोनीवासियों को गंदे और दूषित पानी की समस्या से निजात मिलेगी। विभाग ने उन कॉलोनियों की पहचान कर ली है, जहां पाइप लाइनें सबसे ज्यादा पुरानी और खराब स्थिति में हैं। चिन्हित कॉलोनियों में जल्द ही पाइप लाइन बदलने का कार्य शुरू कराया जाएगा जिससे शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

----------

कुरुक्षेत्र। शहर वासी राहुल ढांडा।

कुरुक्षेत्र। शहर वासी राहुल ढांडा।

कुरुक्षेत्र। शहर वासी राहुल ढांडा।

कुरुक्षेत्र। शहर वासी राहुल ढांडा।

कुरुक्षेत्र। शहर वासी राहुल ढांडा।

कुरुक्षेत्र। शहर वासी राहुल ढांडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed