फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Resentment among students against NTA score card

Kurukshetra News: एनटीए स्कोर कार्ड के खिलाफ विद्यार्थियों में नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Resentment among students against NTA score card
- छात्र संगठन (दास्फी) ने कुवि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र संगठन डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट आफ इंडिया (दास्फी) संघ की ओर से बुधवार को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। छात्र संगठन की मांग है कि बीए बीएड, बीकॉम बीएड और बीएससी बीएड कोर्सेज में दाखिला एनटीए के स्कोर कार्ड पर करने की गाइडलाइन विश्वविद्यालय वापस ले और दाखिले बिना एनटीए स्कोर के कराए जाए, क्योंकि कुवि की विवरण पुस्तिका में कहीं भी शामिल नहीं हैं कि इन कोर्सेज में दाखिले एनटीए स्कोर कार्ड के आधार पर होंगे।
छात्र संगठन का कहना है कि कुवि की ओर से इसको लेकर प्रचार प्रसार नहीं किया गया, जिस कारण विद्यार्थियों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई और उन्होंने एनटीए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

हालांकि अब एनटीए की ओर से भी परीक्षा के लिए आवेदन बंद कर दिए गए हैं, लेकिन विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड कोर्सेज में दाखिले अभी चल हुए हैं जबकि विद्यार्थियों ने बिना प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरे ही सीधे इंटीग्रेटेड कोर्सेज के लिए आवेदन कर दिया, जिसके कारण उन विद्यार्थियों के दाखिले अब संकट में है। इसको लेकर छात्र संगठन (दास्फी) की ओर से मांग की गई कि इंटीग्रेटेड कोर्सेज का दाखिला 12वीं कक्षा की मेरिट के आधार हो, जिससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed