फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Research and Publication Ethics course launched

केयू के वाणिज्य विभाग द्वारा रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स कोर्स का आरंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Research and Publication Ethics course launched
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा सेंटर ऑफ कंटीन्यूइंग एजुकेशन व फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर के सहयोग से रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स कोर्स का आरंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत से की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजुला चौधरी ने शिरकत की। वाणिज्य विभाग के चेयरमैन प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने कोर्स का महत्व व शोधकर्ताओं के लिए इसके फायदे बताए और यह भी समझाया कि शोध में चोरी करना नैतिकता के विरुद्ध है। केयू की डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एथिक्स पब्लिकेशन का एक अहम हिस्सा है। शोधकर्ताओं के लिए यह कोर्स इस लिए जरूरी है, ताकि वह जान सके कि शोध में ईमानदारी और नैतिकता शोध की गुणवत्ता को बढ़ावा देते है। कोर्स के कोऑर्डिनेटर वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. महाबीर नरवाल है। मुख्य वक्ता दर्शनशास्त्र विभाग की चेयरपर्सन डॉ. अनामिका गिरधर ने दर्शनशास्त्र की भूमिका व उसके अहम पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने प्रश्न पूछकर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed