फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Research and discovery of new technologies beneficial for farmers: Manohar Lal

शोध एवं नई तकनीकों की खोज किसानों के लिए लाभकारी : मनोहर लाल

Tue, 02 Jul 2024 07:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Research and discovery of new technologies beneficial for farmers: Manohar Lal
शाहाबाद। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल सोमवार को पाडलू गांव में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नर्सरी में पहुंचे। यहां पर वे प्रगतिशील किसान एवं कृषि के क्षेत्र में दो बार राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त कर चुके हरबीर सिंह तूर से मिले। मनोहर लाल ने बताया कि उन्होंने हरबीर सिंह तूर से मिलने का करीब चार साल पुराना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में हरबीर सिंह तूर की ओर से किए गए शोध एवं नई तकनीकों की खोज वास्तव में किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसलिए आज हमने तूर को उनकी नर्सरी में ही किसान ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट खोलने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के माध्यम से वर्ष 2017 में वे पहली बार वह हरबीर सिंह तूर से मिले थे और मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान लगभग चार वर्ष से ही उनका पाडलू आने का कार्यक्रम था, लेकिन व्यस्तताओं के चलते काफी बार बना बनाया कार्यक्रम टल गया। मनोहर लाल ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य दोनों सरकारें इस ओर निरंतर काम कर रही हैं, इसलिए यहां किसान ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बनने से इस क्षेत्र के ही नहीं अपितु देश भर के किसानों को लाभ होगा। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कर्ण राज सिंह तूर, मंडल प्रधान मुलख राज गुंबर, साहिल गुलियानी, महल सिंह पाडलू, अमरीक सिंह दामली, गुरप्रीत सिंह ढकाला, राजवीर सिंह पाडलू, हरनूर सिंह ढकाला एवं स्वामी आदित्यानंद यूरोप सहित कई अन्य किसान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed