फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Representatives of social and religious organizations performed the evening Maha Aarti.

Kurukshetra News: सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की सांध्यकालीन महाआरती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Representatives of social and religious organizations performed the evening Maha Aarti.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते सांध्यकालीन आरती के दौरान पवित्र ब्रह्मसरोवर पर
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र की पवित्र स्थली ज्योतिसर से पूरे विश्व को गीता का ज्ञान मिला। गीता में दिए ज्ञान में मानव की हर समस्या का समाधान निहित है। गीता के श्लोकों का स्मरण करने से जहां मन को शांति मिलती है। वहीं हमारे आध्यात्मिक ज्ञान में भी वृद्धि होती है। कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर के जल के आचमन मात्र से ही मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या, चौदस सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर इन सरोवरों के पवित्र जल में स्नान करने से हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने मंगलवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में शिरकत की और पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया । केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के साथ-साथ शिव मंदिर सेक्टर-चार, सैनी समाज, कश्यप राजपूत समाज, श्याम प्रेमी परिवार, महादेव गऊशाला, दक्ष प्रजापति सभा, पाल गडरिया समाज, गायत्री परिवार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारंभ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया।
विज्ञापन

उपेंद्र सिंघल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को गीता के उपदेश दिए। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। इसलिए कुरुक्षेत्र का महत्व पूरे विश्व में है। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, डा. एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डाॅ. ऋषिपाल मथाना, मेला प्राधिकरण के सदस्य डाॅ. अवनीत वडैच, सौरभ चौधरी, डॉ. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डा. संदीप छाबड़ा, रोशन बेदी, संजय चौधरी, धीरज वालिया, विनोद गर्ग, हरमेश सिंह, सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed