फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Representatives from across the country will reach 500, Kurukshetra

देशभर से पहुंचेंगे 500 प्रतिनिधि, प्रदर्शनी रहेगी आकर्षण का केन्द्र,

Mon, 20 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 20 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन

विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 20 से 22 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस कार्यशाला में देशभर के सभी राज्यों के लगभग 448 जिलों के जिला संयोजक, प्रांत संयोजक एवं क्षेत्रीय संयोजक भाग लेंगे। संस्थान के निदेशक एवं कार्यशाला प्रकल्प संयोजक डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 150 प्रतिभागी पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि बैठक की व्यवस्था के लिए करीब 60 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देशभर में आयोजित हुई कार्यशालाओं को दर्शाती सभी राज्यों के लगभग 32 पटल तैयार किए गए हैं जोकि उन राज्यों के सांस्कृतिक स्वरूप को दर्शा रहे हैं। इसी के साथ प्रदर्शनी में उस राज्य में हुई कार्यशालाओं का पूर्ण ब्यौरा भी दिया गया है। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से सांस्कृतिक मूल्यों के विकास हेतु दो दिवसीय कार्यशाला, भारतीय नैतिक तथा जीवन मूल्यों के विकास हेतु कार्यशाला, 21वीं शताब्दी में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के प्रदर्शन तथा छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि उत्पन्न करने हेतु कार्यशाला, योग एवं स्वस्थ मानव जीवन विषय पर हुई कार्यशालाओं को दर्शाया गया है।      
विज्ञापन


ये रहेंगे मुख्य अतिथि      
तीन दिवसीय इस बैठक को 8 सत्रों में बांटा गया है, जिनमें से 20 फरवरी को उद्घाटन सत्र सुबह 11 बजे होगा। इस अवसर पर विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा, अखिल भारतीय संगठन मंत्री जेएम काशीपति, संगठन मंत्री श्रीराम आरावकर, पद्मश्री ब्रह्मदेव शर्मा एवं संस्कृति मंत्रालय से प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में देशभर में हुई कार्यशालाओं की समीक्षा होगी। 21 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी मुख्य अतिथि होंगे और मार्गदर्शन करेंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला वृत्तचित्र  एवं मोबाइल एप का किया जाएगा विमोचन       
तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन प्रात:कालीन सत्र में कार्यशालाओं पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्मों का विमोचन एवं प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के साथ विद्यालय की वंदना सभा के लिए तैयार की गई मोबाइल ऐप एवं दो पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश गया कार्यशालाओं में: डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि देशभर में हुई कार्यशालाओं को पूर्ण सफलता तब मिली जब स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी इन सब प्रतिभागियों को 1388 कार्यशालाओं के माध्यम से लगभग 8 लाख छात्रों तक पहुंचाया गया। जिससे एक भारत-श्रेष्ठ भारत की दिशा में हम अग्रसर हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed