फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Renewable Energy Department in the district will 25 201 kW solar power plant, Kurukshetra

अक्षय ऊर्जा विभाग जिले में लगाएगा 201 किलोवाट के 25 सोलर पावर प्लांट

Thu, 18 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 18 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Renewable Energy Department in the district will 25 201 kW solar power plant, Kurukshetra
जानकारी देते विधायक रमेश गुप्ता। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
अक्षय ऊर्जा विभाग अब हर घर की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाने की तैयारी में है। फिलहाल जिले भर में 201 किलोवाट के 25 सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इससे बिजली की खपत को कम लागत में पूरा किया जा सकेगा। सोलर पावर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ता को विभाग एक किलोवाट पर 30 प्रतिशत की सब्सिडी भी मुहैया करा रही है।

फिलहाल मांग के आधार पर 25 पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें से 22 किलोवाट के पांच प्लांट विभाग लगा भी चुुका है। यह जानकारी एडीसी धर्मबीर सिंह ने सेक्टर 8 में पांच किलोवाट पावर प्लांट की फीडबैक लेने के बाद उपभोक्ताओं को दी।
विज्ञापन


एडीसी ने बताया कि जिले में अब तक जिले में 5 किलोवाट के 3, लाडवा में 1 और शाहाबाद में 2 किलोवाट का 1 पावर प्लांट लगाया हैं। इसके अलावा जल्द ही अन्य प्लांट लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्लांट से खपत के अनुसार ऊर्जा प्राप्त की जा सकती हैं और खपत के बाद शेष बची ऊर्जा को बिजली विभाग बिल में शामिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन घरों में सोलर पावर प्लांट लगे हैं उन उपभोक्ताओं को बिजली विभाग 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट भी दे रहा है। उपभोक्ता सरकार की इस योजना से 24 घंटे कम लागत पर बिजली प्राप्त कर सकते हैं। हरेडा  एवं अक्षय ऊर्जा विभाग हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बिजली की खपत को पूरा करने के लिए नेट मीट्रिंग ऑनग्रिड पावर प्लांट लगाने का निर्णय लिया हैं। सरकारी कार्यालयों की छतों पर और आम आदमी की इच्छा के अनुसार आवेदन करने पर पहले आओ-पहले पाओ नियम के अनुसार यह पावर प्लांट लगाए जाने हैं।  

यह पावर प्लांट करीब 1500 यूनिट किलोवाट सालाना बिजली उत्पादन करता हैं। बिना बैटरी बैक के 1 किलोवाट की कीमत 70 हजार विभाग ने निर्धारित की है, जिसपर वर्तमान में 30 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्ररी व कामर्शियल के लिए विभाग  ने कोई छूट नहीं दी जाएगी। यह छूट संस्थानों, घरेलू प्रयोग व चैरिटेबल संस्थानों को दी जा रही हैं। इसके लिए उपभोक्तओं को अपने लोड की क्षमता से कम पावर का सोलर पावर प्लांट लगाना होगा। इस पावर प्लांट के लिए आवेदक एडीसी कार्यालय या आनलाइन अपना आवेदन कर सकता हैं।     

45 दिनों में सोलर पॉवर प्लांट से प्राप्त की 773 यूनिट
एडीसी धर्मबीर सिंह और परियोजना अधिकारी बलवान सिंह गोलन सेक्टर 8 में ललित अरोड़ा के घर लगे 5 किलोवाट के सोलर पॉवर प्लांट की फीडबैक के उदेश्य से देखने के लिए गए। इस मौके पर उन्होंने मकान मालिक ललित अरोड़ा से पॉवर प्लांट के बारे में जानकारी ली। ललित अरोड़ा ने पॉवर प्लांट के बारे में बताया कि 25 जून को उन्होंने 5 किलोवाट का सोलर पॉवर प्लांट अपनी छत पर लगवाया था।


इस पॉवर प्लांट के लगाने पर करीब 3 लाख 50 हजार का खर्च आया। विभाग ने 30 प्रतिशत सब्सिडी के तौर पर करीब 1 लाख की छूट दी। इस पॉवर प्लांट से 45 दिनों में 773 यूनिट प्राप्त हुई, जिसमें करीब 5 हजार की बचत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed