{"_id":"696ea1c1748e4763a2018ba2","slug":"relief-from-the-cold-due-to-sunshinerelief-from-the-cold-due-to-sunshine-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-148822-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धूप खिलने से मिली सर्दी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धूप खिलने से मिली सर्दी से राहत
Tue, 20 Jan 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार को सुबह से ही धूप खिली और शीत लहरें बंद होने से नागरिकों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक दर्ज किया गया।
इससे दिन के समय तापमान सामान्य महसूस हुआ और सुबह की ठंड कुछ कम रही। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन और मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम के साफ रहने से तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि शुक्रवार से दो दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
लोगों का कहना है कि धूप खिलने से कम से कम दिन के समय ठंड कुछ कम हुई है, लेकिन प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने चिंता को बढ़ा दिया है।