फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rebels from BJP will have to wait now: Aseem Goyal

भाजपा से बागियों को अभी करना पड़ेगा इंतजार : असीम गोयल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Rebels from BJP will have to wait now: Aseem Goyal
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री असीम गोयल साथ में जिलाध्यक्ष सुशील राणा। संव
कुरुक्षेत्र। चुनाव के दौरान भाजपा से बागी हुए कार्यकर्ताओं की वापसी आसान नहीं है। उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा तो पार्टी की जो भी प्रक्रिया है उसी अनुसार ही यह संभव हो सकेगा। यह कहना है प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा सदस्यता अभियान के कुरुक्षेत्र प्रभारी असीम गोयल का। वे शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बेहद अनुशासित पार्टी है और यही उसकी बड़ी पहचान भी है। पार्टी के आम कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता भी यहां अनुशासन का पालन करते हैं। अनुशासन के अनुसार ही बागियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष भी स्पष्ट कर चुके हैं कि फिलहाल संभव नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार नायब सैनी के नेतृत्व में बेहतरीन ढंग से चल रही है।
विज्ञापन

पार्टी ने उनके नेतृत्व में उन हालात में सरकार बनाई है जब हर कोई भाजपा की हार होने का दावा कर रहा था। प्रदेश की जनता नायब सैनी सरकार, पार्टी व केंद्र सरकार की नीतियों से खुश है। आज हर वर्ग के लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। इस दौरान असीम गोयल ने पार्टी सदस्यता को लेकर चलाए गए अभियान की समीक्षा भी की।
विज्ञापन




हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में असीम गोयल ने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान 2024 प्रदेश स्तर पर बहुत ही प्रभावशाली रूप से चल रहा है और अब तक लाखों लोग पार्टी में शामिल हो चुके हैं। यह अभियान पार्टी के विचारधारा और जनहित कार्यों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ग के नागरिकों को जोड़ने का एक प्रमुख प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए हम प्रदेश की जनता को पार्टी की नीतियों, योजनाओं और कार्यों से अवगत कराएंगे और उन्हें भाजपा के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में सदस्यता अभियान को लेकर विशेष योजना बनाई गई है। जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने भी कहा कि आगामी दिनों में पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष रवि बतान को प्रदेश सचिव व सदस्यता अभियान के सह संयोजक राहुल राणा के साथ असीम गोयल द्वारा लाडवा विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान के लिए अटैच किया गया। इस मौके पर मुख्य तौर पर जिला महामंत्री तेजेंद्र, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, गुलशन कलाल माजरा, ललित माट्टा, सोमपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed