फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Real brother arrested for assault

मारपीट करने के आरोप में सगे भाई गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Real brother arrested for assault
मारपीट करने के आरोप में शाहाबाद पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बलजिंदर सिंह व सुखविंदर सिंह वासी मछरौली को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को हरजिंद्र सिंह पुत्र बारा सिंह वासी मछरौली ने थाना शाहबाद पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका गुरमीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह वासी मछरौली के साथ पहले झगड़ा हुआ था, जिस कारण उनकी आपस में रंजिश है। 21 सितंबर को उसके घर में एक बेसहारा गाय घुस गई थी, जिसको उसने घर से बाहरनिकाला तो वह गाय स्वर्ण सिंह के खेत में घुस गई। इसी बात को लेकर गुरमीत सिंह ने उसको व उसकी पत्नी को गालियां देनी शुरू कर दी। गुरमीत सिंह के पुत्र बलजिंदरसिंह उर्फ राजु व सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू भी मौका पर आ गए। उन्होंने उसके व उसकी पत्नी के साथ डंडे व थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। झगडेका शोर सुनकर काफी लोग इक्कठा हो गए, जिनको देखकर वह जान से मारने की धमकी देकर मौका से फरार हो गए। उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल शाहाबाद में दाखिल कराया गया। ब्यान पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया। 10 अक्तूबर पुलिस टीम ने आरोपी बलजिंद्र सिंह व सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed