फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Reading the Gita in the month of Margashirsha destroys sins: Puri

मार्गशीर्ष महीने में गीता का पाठ करने से होता है पापों का नाश : पुरी

Sat, 15 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 15 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Reading the Gita in the month of Margashirsha destroys sins: Puri
कुरुक्षेत्र। मंदिर में पूजन व अभिषेक करते महंत जगन्नाथ पुरी व श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में निरंतर गीता पाठ चल रहा है। शुक्रवार को मार्गशीर्ष की कृष्ण पक्ष की दशमी पर गीता पाठ में महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की भक्ति, जप, तप और ध्यान के लिए अत्यंत शुभ और पवित्र मानी जाती है। उन्होंने कहा कि इस मार्गशीर्ष महीने में नियमित रूप से भगवत गीता का पाठ करना या उसके कुछ श्लोकों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। मार्गशीर्ष महीने में गीता का पाठ करने से पापों का नाश होता है और भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह महीना भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप माना जाता है, इसलिए इस दौरान उनकी पूजा, पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष फल मिलता है। इस अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से यजमान राजेंद्र कुमार, संतोष रानी, दिव्या मेहरा, जश्न मेहरा, सिमरन, आंचल व शिवानी गिरी ने शिव मंदिर में अभिषेक करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed