फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raushan lal arrested by cheating : Rajkumar saini

जाति विशेष के दबाव में धोखे से रोशन लाल आर्य को किया गिरफ्तार : सैनी

Sat, 28 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 28 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Raushan lal arrested by cheating : Rajkumar saini
सांसद राजकुमार सैनी - फोटो : amar ujala
यमुनानगर के पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य की गिरफ्तारी के विरोध में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी जमकर बरसे। उन्होंने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रोशन लाल को एक जाति विशेष के दबाव में गिरफ्तार किया गया है। उसी जाति विशेष के नेताओं पर कई मामले दर्ज हैं, लेकिन पुलिस उन्हें अनट्रेस बताती आ रही है। जबकि, उन्हीं नेताओं ने पुलिस के सामने धरने दिए, सड़कें और रेलवे ट्रैक जाम किया। 
विज्ञापन


राजकुमार सैनी ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रोशन लाल को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया, उसकी एफआईआर के बारे में किसी को जानकारी ही नहीं दी गई। यहां तक कि इस मामले में हाईकोर्ट को भी अंधेरे में रखा गया। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि जाट नेता यशपाल मलिक, हवा सिंह सांगवान, धर्मपाल छौत पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। इनमें तोड़फोड़, रास्ता जाम, उपद्रव किए जाने व राजद्रोह जैसे संगीन मामले  शामिल हैं। उनके खिलाफ कई बार गिरफ्तारी वारंट  जारी किए जा चुके हैं। लेकिन वर्ष 2010 से लेकर 2013 तक दर्ज इन मामलों में पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। सैनी ने कहा कि जाति विशेष के इन नेताओं ने संगीन मामलों में आरोपी होने के बावजूद मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाते देखे गए तो मीडिया में भी उन्होंने बयान दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोशन लाल आर्य पर एक ही दिन में यमुनानगर व रेवाड़ी में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। यह पूरी तरह से झूठे हैं। उनसे बिना पूछताछ किए ही जगह-जगह छापेमारी की गई तो धोखे से उनकी गिरफ्तारी भी कर ली गई। ऐसे पुलिस अधिकारी सरकार के लिए भी चुनौती है, जो सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे है। उन्होंने कहा कि रोशन लाल आर्य ने अपने खिलाफ दर्ज तीन मुकदमों में अग्रिम जमानत ली हुई थी। अग्रिम जमानत के समय पुलिस प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया था कि रोशनलाल आर्य के खिलाफ केवल तीन मामले ही दर्ज हैं। लेकिन गिरफ्तारी के बाद पता चला कि कांग्रेस के राज के समय की झूठी कहानी बनाकर पुलिस ने रंजिशन जाति विशेष के दबाव में मुकदमा दर्ज किया था। इसकी जानकारी कोर्ट में भी नहीं दी गई और न ही जिसके खिलाफ एफआईआर की उसे ही पता था। सांसद का कहना था कि गिरफ्तारी से पूर्व नोटिस दिया जाना चाहिए था।  सैनी ने 75 मुकदमों की लिस्ट सार्वजनिक करते हुए पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि नामजद सभी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून पर भरोसा, रद्द होगा जाट आरक्षण 
जाट आरक्षण से जुड़े सवाल पर सांसद  राजकुमार सैनी ने कहा कि हाईकोर्ट की आरक्षण पर  अंतरिम रोक संतोषजनक है। ऐसे आदेश आने से गरीब व आम जनता का विश्वास अदालत के प्रति और ज्यादा बढ़ जाता है। सांसद ने कहा कि पूरा विश्वास है कि प्रदेश सरकार द्वारा दबाव के चलते दिया गया यह आरक्षण अवश्य ही रद्द होगा।

ऐसे हालात में प्रजातंत्र न चढ़ जाए गदर की भेंट
सांसद सैनी ने कहा कि प्रदेश में ऐसे हालात बने हुए हैं, जहां प्रजातंत्र का खुले तौर पर गला घोंटा जा रहा है। ऐसे ही हालात रहे तो इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कि प्रजातंत्र गदर की भेंट न चढ़ जाएगा। इन हालात पर सरकार को काबू करते हुए अपना धर्म निभाना चाहिए।


अधिकारियों को बगावत के लिए उकसाया जा रहा है
सैनी ने आरोप लगाया कि जाति विशेष के नेता प्रदेश में अपनी जाति के अधिकारियों को सरकार के प्रति बगावत के लिए उकसा रहे हैं। खुलेआम यशपाल मलिक कह रहे हैं कि जो अधिकारी सरकार से खिलाफ होगा, हम उसका साथ देंगे। सांसद ने कहा यह राजद्रोह नहीं है तो क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed