फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rar over Bagga's arrest: Punjab, Haryana, Delhi Police face to face in Kurukshetra, Kurukshetra

बग्गा की गिरफ्तारी पर रार : कुरुक्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली पुलिस आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rar over Bagga's arrest: Punjab, Haryana, Delhi Police face to face in Kurukshetra, Kurukshetra
तजिंद्र सिंह बग्गा को थाना सदर थानेसर से लेकर जाते दिल्ली पुलिस के अधिकारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भाजपा दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंद्र सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में ही रोक लिया। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस का पीछा किया और नेशनल हाईवे पर खानपुर कोलियां के नजदीक रोक लिया। इस घटना से एक हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
दरअसल, यह सारा मामला शुक्रवार को दिल्ली में तजिंद्र सिंह बग्गा की गिरफ्तारी से शुरू हुआ। बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के संदर्भ में ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया था। इसी संदर्भ में उनके खिलाफ पंजाब स्थित मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में पंजाब पुलिस ने सुबह बग्गा को उनके दिल्ली आवास से गिरफ्तार किया और मोहाली जाने के लिए निकल पड़े। पंजाब पुलिस का दावा था कि बग्गा को पांच बार पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था मगर जब नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला, तो उनकी गिरफ्तारी करनी पड़ी।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस का काफिला जैसे ही दिल्ली से मोहाली के लिए रवाना हुआ तभी सूचना मिलने पर बीच रास्ते में ही कुरुक्षेत्र की सीआईए-टू ने पंजाब पुलिस के काफिले को नेशनल हाईवे पर रोक लिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, करनाल पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया और अंबाला के पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पंजाब पुलिस से बग्गा की गिरफ्तारी के संदर्भ में जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मोहाली के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने हरियाणा पुलिस से उनके काफिले को रोके जाने का कारण पूछा मगर हरियाणा पुलिस ने बग्गा की गिरफ्तारी की वजह से पंजाब पुलिस को आगे बढ़ने नहीं दिया, बल्कि पौने दो घंटे के बाद हरियाणा पुलिस बग्गा को पंजाब पुलिस की गाड़ी में ही थाना सदर थानेसर लेकर पहुंची। इस दौरान बग्गा के समर्थक थाने के बाहर एकत्रित होने लगे और उन्होंने हंगामा करते हुए पंजाब पुलिस व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खूब नारेबाजी शुरू कर दी।
थानेसर थाने से हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बग्गा को अपनी कस्टडी में लेने की सूचना दी गई, जिसके डेढ़ घंटे बाद दिल्ली आउटर के डीसीपी समीर शर्मा पुलिस बल के साथ थाने में पहुंच गए। उसके 10 मिनट बाद ही दिल्ली वेस्ट के डीसीपी प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
थाने में हरियाणा, दिल्ली और पंजाब पुलिस के बीच आधे घंटे चली मंत्रणा के बाद तजिंद्र सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया। उसके बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी बग्गा को लेकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए। हरियाणा की ओर से कुरुक्षेत्र सीआई-टू के प्रभारी प्रतीक कुमार को दिल्ली पुलिस टीम के साथ भेजा गया। वहीं बग्गा के समर्थक भी दिल्ली पुलिस के पीछे-पीछे हो लिए। उनका कहना था कि वह तजिंद्र सिंह बग्गा को सुरक्षित दिल्ली पहुंचा कर ही लौटेंगे।

पंजाब पुलिस को थाने में रोका
हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के अधिकारी और उनकी टीम को थाने में रोके रखा। इस मामले को लेकर पंजाब के एडीजीपी सरत चौहान भी थानेसर सदर थाने में पहुंचे। वहीं मोहाली के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि गिरफ्तारी से पहले बग्गा को पांच नोटिस दिए गए थे। उसके बाद उनकी गिरफ्तारी कानूनी तरीके से की गई है। हरियाणा पुलिस ने उनको रोका उसके लिए हरियाणा पुलिस ने बातचीत चल रही है।
दिल्ली पुलिस से मिली सूचना
जिला पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सूचना पर पंजाब पुलिस को पूछताछ के लिए रोका गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed