फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   'Ramrajya' means the development of every individual and the safety of women: Chief Minister

रामराज्य का अर्थ हर व्यक्ति का विकास और महिलाओं की सुरक्षा : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
'Ramrajya' means the development of every individual and the safety of women: Chief Minister
कुरुक्षेत्र। दशहरा पर्व पर श्रीराम की आरती करते  मुख्यमंत्री नायब सैनी। आयोजक - फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रामराज्य की भावना का अर्थ है कि गरीब का उत्थान हो, किसान को सम्मान मिले, युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलें। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के साथ बुजुर्गों को सहारा देना भी इसी भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
मुख्यमंत्री मंगलवार को लाडवा में जय भारत कला मंच की ओर से आयोजित विजय दशमी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम की आरती की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने जय भारत कला मंच को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की और शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व विश्वास दिलाता है कि सत्य की राह कठिन हो सकती है, लेकिन अंत में जीत सत्य, धर्म और न्याय की ही होती है। उन्होंने कहा कि विजय दशमी भारतीय सनातन चेतना का उत्सव और भक्ति व शक्ति के समन्वय का पर्व है। उन्होंने कहा कि श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने जीवन के प्रत्येक संबंध की मर्यादा निभाई। रावण पर उनकी विजय केवल धनुष-बाण की जीत नहीं, बल्कि सत्य, संयम, सेवा, दया, करुणा और सदाचार की विजय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप प्रदेश सरकार विकसित हरियाणा के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मौके पर नगर पालिका लाडवा की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मार्किट कमेटी चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, मार्केट कमेटी सचिव नीरज सैनी, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed