फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raksha Bandhan sisters raised thousands governmental facility, Kurukshetra

रक्षाबंधन पर हजारों बहनों ने उठाया सरकारी सुविधा का लाभ

Fri, 19 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 19 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan sisters raised thousands governmental facility, Kurukshetra
बसो के पायदान पर लटक कर सफर किया लोगों ने - फोटो : Amar Ujala
 रक्षाबंधन के मौके पर वीरवार को कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा, स्थाणेश्वर सिटी बस अड्डा तथा जीटी रोड स्थित पिपली बस अड्डे पर महिला यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। कई रूटों की बसों में आलम ये रहा कि इन बसों में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। यात्रियों से खचाखच भरी बसों में महिलाएं और उनके 15 वर्ष तक बच्चे ही अधिक देखने को मिले। हालांकि अन्य सवारियों ने भी टिकट लेकर यात्रा की, लेकिन उनकी संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन


गौरलतब है कि सरकारी आदेशों के तहत रोडवेज एवं निजी बसों में 36 घंटे मुफ्त यात्रा सुविधा दी गई थी, जिसका बुधवार दोपहर 12 बजे से वीरवार रात तक महिलाओं एवं बच्चों ने बेहद फायदा उठाया। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार रोजाना जहां लगभग 40 हजार यात्री सफर करते थे, वहीं मुफ्त यात्रा के तहत पिछले दो दिन से 60 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन


मुफ्त यात्रा की चाह में वे महिला सवारियां भी बैठी, जोकि निजी वाहनों में ही सफर करना मुनासिब समझती हैं। दीप्ति रानी ने बताया कि सरकार ने महिलाओं को जो मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है, वह सराहनीय है। इसका उन्होंने बेहद लाभ उठाया। पहले राखी पर्व पर वह किसी निजी वाहन से अपने मायके जाती थी, लेकिन सरकार की महिलाओं के लिए दी गई मुफ्त यात्रा सुविधा के तहत वह रोडवेज बस में अपने दोनों बच्चों सहित शाहाबाद अपने मायके गई और अपने भाईयों को राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डों पर ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने मेन डिपो की 132 और पिहोवा सब डिपो की 50 बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया गया। यात्रियों की सबसे अधिक संख्या कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रूट और कुरुक्षेत्र-पिहोवा रूट पर रही। इसके मद्देनजर इन रूट की बसों को तीन से चार अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़े। व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोडवेज प्रशासन ने खासतौर पर पिहोवा बस अड्डे पर निरीक्षक जगतार सिंह, नए बस अड्डे पर निरीक्षक रमेश चंद, लाडवा बस अड्डा एवं इंद्री चौक पर निरीक्षक कर्मबीर सिंह, बस अड्डा शाहाबाद में उप निरीक्षक बलवंत, ब्रह्मानंद, पिपली बस अड्डे पर उप निरीक्षक ओमप्रकाश, सतपाल सिंह, सुल्तान सिंह, स्थाणेश्वर सिटी बस अड्डे पर उप निरीक्षक देवेंद्र शर्मा की ड्यूटी लगाई गई थी।

सीटों पर रहा महिलाओं का कब्जा
रोडवेज बसों में महिलाओं ने महिलाओं को ही बैठने के लिए सीट दी। लंबे रूट की बसों में पुरुष यात्रियों ने खड़े होकर ही सफर किया। कई स्टॉपेज पर जैसे ही महिला यात्री सीटों से उठती तो खड़े होकर सफर कर रहे पुरुष यात्री उन सीटों पर जैसे ही बैठने लगते तो उन्हें महिलाओं द्वारा यह कहकर उठा दिया जाता कि आज तो महिलाएं ही बैठकर सफर करेंगी। इस बात को लेकर पूरा दिन चर्चा रही।


रुटीन से 20 हजार अधिक यात्रियों ने किया सफर
ट्रैफिक मैनेजर (टीएम) मेजर सिंह ने कहा कि रुटीन में औसतन 40 हजार यात्री रोडवेज बसों में सफर करते हैं, लेकिन रक्षाबंधन के मद्देनजर महिलाओं तथा उनके 15 वर्ष तक बच्चों के लिए जारी किए गए 36 घंटे तक मुफ्त यात्रा के आदेश के बाद पिछले दो दिनों में रोडवेज बसों में करीब 20 हजार यात्री बढ़े हैं। इनमें महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा रही। वहीं बच्चों ने भी इस सुविधा का लाभ उठाया। अन्य टिकट वाले यात्रियों की संख्या महिलाओं की अपेक्षा काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed