{"_id":"688573e0bde2b2254f02e5b8","slug":"rakesh-mehta-became-the-guardian-of-kurukshetra-city-block-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-139488-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राकेश मेहता बने कुरुक्षेत्र नगर प्रखंड के पालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राकेश मेहता बने कुरुक्षेत्र नगर प्रखंड के पालक
Sun, 27 Jul 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई की बैठक विभाग के संगठन मंत्री कुलदीप की अध्यक्षता में हुई । बैठक में आगामी एक अगस्त से तीन अगस्त तक रोहतक में होने वाली प्रांत बैठक, विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस और रामायण परीक्षा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला के सभी 10 प्रखंडों के पालकों की घोषणा की गई, जिसमें कुरुक्षेत्र नगर प्रखंड के पालक राकेश मेहता, कुरुक्षेत्र ग्रामीण के सुल्तान नेत्रदानी, लाडवा नगर व ग्रामीण प्रखंड के सतप्रकाश, मारकंडेश्वर नगर ग्रामीण के पवन धीमान मारकंडेश्वर शहरी के महेश भगत व बाबैन प्रखंड के राजेंद्र सैनी, रामनगर के अजय गुप्ता जिला मंत्री विहिप, पिहोवा शहरी के योगेश दत्ता व पिहोवा ग्रामीण के राजेश अरोड़ा विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार व प्रसार प्रमुख की पालक के पद पर नियुक्ति की गई।
जिला मंत्री अजय गुप्ता ने बताया कि एक से तीन अगस्त तक जिला रोहतक में होने वाली प्रांत बैठक में काफी संख्या में कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र से जाएंगे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस सभी 10 प्रखंडों में मनाया जाएगा। जिले का एक बड़ा कार्यक्रम 10 अगस्त को मारकंडेश्वर नगर में होगा जिसमें केंद्र व प्रांत के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी 15 अक्टूबर को हरियाणा प्रांत के सभी स्कूलों में छोटे बच्चों की रामायण की परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए पुस्तक शीघ्र ही सभी स्कूलों में वितरित कर दी जाएगी। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने प्रखंडों के संगठन के कार्यों की समीक्षा व कार्यकर्ताओं की चिंता करेंगे। बैठक में राम कुमार सेठी, दर्शन गुलाटी,भारत बंसल, रोहतास सैनी,ललित चावला, सतीश राणा नागेंद्र सिकरी कलीराम ,आशु उपस्थित थे।