{"_id":"6743d7992c7441928d0d0edc","slug":"rajesh-miglani-unanimously-elected-president-of-rotary-club-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127366-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राजेश मिगलानी सर्वसम्मति से चुने गए रोटरी क्लब के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राजेश मिगलानी सर्वसम्मति से चुने गए रोटरी क्लब के प्रधान
विज्ञापन
लाडवा। एक निजी होटल में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते रोटरी क्लब के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
लाडवा। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब की एक बैठक निजी होटल में की गई। भविष्य की गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए क्लब सदस्यों की एक बैठक निजी होटल में प्रधान नरेश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। क्लब की आने वाली गतिविधियों में हर वर्ष की तरह शहर से पुराने कपड़े एकत्रित कर उनकी छंटाई करके जरूरतमंद लोगों में वितरित करने का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए प्रोजेक्ट चेयरमैन राजेश वर्मा को बनाया गया। जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते व जर्सियां वितरित करने के लिए शुभम गोयल को प्रोजेक्ट चेयरमैन बनाया गया। विश्व एड्स दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा रेड रिबन बनाने के लिए अरुण करुड़वाल को प्रोजेक्ट चेयरमैन बनाया गया।
नववर्ष स्वागत कार्यक्रम आयोजन समिति का अध्यक्ष पूर्व प्रधान दुर्गेश गोयल को बनाया गया। रोटरी वर्ष 2026-27 का प्रधान चुनने के लिए चुनाव समिति अध्यक्ष पूर्व प्रधान विकास सिंघल की अध्यक्षता में राजेश मिगलानी बॉबी को सर्वसम्मति से क्लब सदस्यों द्वारा प्रधान चुना गया। राजेश मिगलानी ने प्रधान चुने जाने के बाद आभार जताया। क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों को जारी रखते हुए और ज्यादा काम इसमें जोड़कर समाजसेवा के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। कोषाध्यक्ष पूर्व प्रधान दीपक सिंघल ने बताया कि बैठक के अंत में निकाले गए लक्की ड्रा में रविकांत गिरधर विजेता हुए और उन्हें प्रधान नरेश गर्ग की तरफ से उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुनील गर्ग, नरेंदर सिंघल, विकास सिंघल, दुर्गेश गोयल, अमित सिंघल, डॉ. अमृतपाल गर्ग, संजीव जिंदल, दीपक सिंघल, विशाल मित्तल, राजेश वर्मा, राजेश मिगलानी, नरेश कुमार, सुमीत गर्ग, दीपक बंसल, शुभम गोयल, अमन दुआ, अजय सिंगला, डिंपल गुम्बर, विनोद गर्ग, राजीव गर्ग व राजेश सरदाना सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।