फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rajat of Dharmanagari reached Mayanagari

धर्मनगरी का छोरा रजत पहुंचा मायानगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rajat of Dharmanagari reached Mayanagari
Rajat of Dharmanagari reached Mayanagari - फोटो : Kurukshetra
भारत भूषण शर्मा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अपने पसंदीदा कलाकारों को टीवी में काम करते देखा तो रजत गुप्ता के मन भी अभिनय का जुनून और शौक पैदा हो गया। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की न्यू कॉलोनी का रहने वाला 28 वर्षीय रजत गुप्ता अपनी डांस एकेडमी बंद करके मायानगरी मुंबई जा पहुंचा।
अपने शुरुआती दौर में रजत को कोई काम नहीं मिला, मगर उससे रजत निराश नहीं हुआ। अपने अभिनय को निखारने के लिए रजत आइना सामने रखकर डायलॉग बोलकर अभ्यास करता था। मुंबई जाने के तीन महीने बाद रजत को कांटे लाल एंड संस धारावाहिक में काम करने का अवसर मिला। रजत गुप्ता ने बताया कि वह पिछले तीन साल में पांच धारावाहिकों में काम कर चुका है। इसके अलावा उसने एक वेब सीरीज सिटी ऑफ लाइफ में भी काम किया है।
विज्ञापन

वह मैडम-सर, मेरे साईं, सावधान इंडिया, चुनावी ड्रामा और राम प्यारे सिर्फ हमारे में भी काम कर चुका है। रजत ने बताया कि लॉकडाउन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लॉकडाउन में शूटिंग बिल्कुल ही बंद थी। हाल ही में हुए लॉकडाउन में वह कुरुक्षेत्र आ गए थे। दो दिन बाद दोबारा मुंबई जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत ने बताया कि वह सीआईडी धारावाहिक देखते हुए बड़े हुए। वे सीआईडी में दया का किरदार निभाने वाले अभिनेता दयानंद शेट्टी से काफी प्रभावित हुए। पिछले दिनों उन्होंने सावधान इंडिया में दया के काम करने का मौका भी मिला था। उन्होंने जूनियर देवानंद के साथ भी काम किया है। दो दिन बाद वह मुंबई जा रहा है। कोरोना के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। फिलहाल उन्हें एक नई वेब सीरीज में काम मिला है।

मध्यम वर्ग परिवार से है ताल्लुक
रजत गुप्ता ने बताया कि वे मध्यम वर्ग परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अनिल गुप्ता थानेसर अनाज मंडी में कमीशन एजेंट और माता रजनी गृहणी है। शुरुआत में उन्होंने थानेसर में डांस एकेडमी शुरू की थी। उसके बाद वह अपने अभिनय सीखने के लिए इंदौर चला गया था। वहां उसकी मुलाकात इंटीरियर डिजाइनर परिणीति के साथ हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed