{"_id":"6251ecca8c988634dc0adfbf","slug":"raj-mistri-dies-in-car-collision-kurukshetra-kurukshetra-news-knl104449030","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गांव बीड़ सौंटी के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार 60 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुरेश पाल वासी टाटका के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में कश्मीरी लाल वासी गांव टाटका ने कहा कि उसका बड़ा भाई सुरेश पाल अपनी बाइक पर निजी काम से लाडवा आया था। वह भी खाद और दवा लेने के लिए लाडवा अपनी बाइक पर पहले से आया हुआ था। सामान लेने के बाद वह वापस जा रहा था तो उसे रामकुंडी चौक पर उसका भाई सुरेश पाल उसे मिला।
वह दोनों अपनी-अपनी बाइक पर वापस गांव की ओर चल दिए। सुरेश पाल उसके आगे चल रहा था। जैसे ही वह दोनों शाम करीब पौने पांच बजे गांव बीड़ सौंटी से थोड़ा आगे पिपली की तरफ पहुंचे तो पिपली की तरफ से आई एक कार ने उसके भाई की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई बाइक समेत सड़क के साइड में नीचे खदान में गिरकर जख्मी हो गया। उसने बाइक रोककर उसे संभाला और चचेरे भाई सुल्तान सिंह के साथ एंबुलेंस में मथाना अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।