{"_id":"61d9e9c146cca47c476094dd","slug":"raised-awareness-against-drugs-by-taking-out-a-padyatra-kurukshetra-kurukshetra-news-knl95451891","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा निकालकर नशे के खिलाफ जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा निकालकर नशे के खिलाफ जागरूक किया
विज्ञापन
नशे के विरूद्ध यात्रा निकालते प्रयास संस्था के सदस्य व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्वापक नियंत्रण ब्यूरो एवं प्रयास के बैनर तले नशे के विरुद्ध 98वीं पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अहिल्याबाई चौक से स्वामी हरिओम दास परिव्राजक के सानिध्य में आरंभ की गई और शोरगिर बस्ती में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वामी हरीओम दास परिव्राजक ने कहा कि प्रयास संस्था और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख श्रीकांत जाधव एक सर्वोत्कृष्ट लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आज निश्चित रूप से समय की सबसे बड़ी मांग है कि समाज नशा मुक्त रहे। ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा कोई करने से भी बुरा नशे का व्यापार करना है।
ऐसी पाप की कमाई से अच्छा तो मजदूरी करके पेट भरना सही है। उन्होंने मौजूद लोगों को नशा न करने का प्रण भी दिलाया। प्रयास के उप प्रधान डॉ. भारतेंदु हरीश ने युवाओं को प्रयास के साथ मिलकर जागरूकता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर कर्म चंद, राजेंद्र सिंह, गौरव चौधरी, मीनाक्षी ढुल, लक्की रोहिल्ला सहित अन्य मौजूद रहे।