फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rainy season is upon us, drains are filled with filth

Kurukshetra News: बारिश का सीजन सिर पर, गंदगी से अटे हैं नाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Rainy season is upon us, drains are filled with filth
कुरुक्षेत्र। ये कोई खेत का दृश्य नहीं अपितु बरसाती नाले का दृश्य है------ गांव बाहरी के पीछे गं
कुरुक्षेत्र। पिछले वर्ष आई बाढ़ का दंश अभी तक शहरवासी भूल नहीं पाए हैं। अब फिर बारिश का सीजन तीन दिन बाद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते तेज व लगातार बारिश हुई तो इस बार फिर लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रदेश सरकार पिछले साल आई बाढ़ से सबक लेते हुए अधिकारियों को समय रहते उचित प्रबंध किए जाने के आदेश दे चुकी है, जिसके बाद प्रशासन में भी कुछ हरकत दिखाई दी, लेकिन यह हरकत फील्ड में कम बैठक व दावों तक ज्यादा दिखाई दी। शायद यही कारण है कि शहर के मुख्य से लेकर छोटे नाले भी अनेक जगहों पर गंदगी से अटे पड़े हैं। जहां से पानी निकासी की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। पानी निकासी न होने पर जलभराव से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन



यहां बेहद खराब हालात
प्रशासन द्वारा बारिश के सीजन से पहले नालों की सफाई की हकीकत जानी तो हालात बदतर मिले। जहां मुख्य चौतंग नाला ही बीआर चौक, परस राम कॉलोनी के पास पूरी तरह से अटा मिला तो वहीं बिरला मंदिर चौक पर भी नाला गंदगी से अटा था। यही नहीं जयभारती स्कूल के पास भी नाले के हालात बदतर मिले। नरकातारी रोड के साथ-साथ बनाया नाला तो पूरी तरह से मिट्टी से ही भरा मिला। यही नहीं शहर के कई छोटे नालों के भी कई जगहों पर यही हालात मिले। वहीं कई जगहों पर सरस्वती में भी कबाड़ जमा मिला। हालांकि झांसा रोड, अमीन रोड सहित कई जगहों पर नालों की सफाई भी मिली तो वहां से निकाली गई गाद भी साफ कर दी गई।
विज्ञापन



पिछले साल ये कॉलोनी आई थी बाढ़ की चपेट में
पिछले साल आई बाढ़ की चपेट में दीदार नगर, शांति नगर, सरस्वती कॉलोनी, कामरेड कॉलोनी, चटठा कॉलोनी, खेड़ी मारकंडा सहित अन्य कॉलोनियां भी आ गई थी। लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया था तो वहीं घरों में पानी भरने से लोगों को भारी नुकसान हुआ था। यह दंश अभी तक लोग भूले नहीं है। यहां तक कि अनेक लोगों को नुकसान की भरपाई के लिए आज तक कुछ भी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यमंत्री भी निरीक्षण कर दे चुके हैं आदेश
राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी शहर में कई जगहों पर नालों की सफाई व्यवस्था देख चुके हैं। सप्ताह भर पहले किए निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगहों पर संतोष जाहिर किया था तो कई जगहों पर कार्य किए जाने को लेकर आदेश भी दिए थे। उनके आदेश पर ही रात को रोटरी चौक से मुख्य बाजार के नाले की सफाई की जा सकी थी। वे साफ आदेश दे चुके हैं कि बारिश का सीजन शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई होनी चाहिए।



अगले दो दिन में पूरा हो जाएगा सफाई कार्य : ईओ
नगर परिषद के ईओ अभय सिंह यादव का कहना है कि हर प्रकार के नालों की सफाई के लिए पूरा अमला लगाया हुआ है और अधिकतर जगहों पर सफाई की जा चुकी है। सभी जगहों पर अगले दो से तीन दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed