फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain wreaks havoc on farmers' crops, 30% of paddy in the markets gets soaked

Kurukshetra News: किसानों की फसलों पर बारिश की मार मंडियों में पड़ा 30 फीसदी धान भीगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc on farmers' crops, 30% of paddy in the markets gets soaked
बाबैन। अनाजमंडी में बरसात के दौरान तरपालों से ढकी हुई धान की ढेरियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। एक तरफ मौसम की मार तो दूसरी तरफ बिकवाली के लिए मंडी में पहुंचे धान का उठान न होने से किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को हुई बारिश में मंडियों में बिकवाली के लिए पहुंचा किसानों का धान भीग गया। अब तक मंडियों में पहुंचे 3,63,668 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जिसमें से 70 फीसदी 2,54,425 मीट्रिक टन का ही उठान हो पाया है। बाकी 30 फीसदी धान उठान के अभाव में मंडियों में पड़ा है। सोमवार को जिले की मंडियों में 6,78,46 मीट्रिक टन धान की आवक हुई।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केंद्र व मंडियां स्थापित की गई हैं। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस काॅर्पोरेशन की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरसात ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी : लाडवा अनाज मंडी में पहुंचे किसान मानसिंह डूडी, जसपाल बरेडी, लाभसिंह, कर्म सिंह, अमर सिंह ने कहा कि धान की फसल लेकर अनाज मंडी आए थे। सुबह के समय मौसम साफ था, धान को ट्रॉली से नीचे उतार दिया। दोपहर बाद बारिश होने से धान की फसल भीग गई। किसानों ने कहा कि इस बार बारिश किसानों के अरमानों पर पानी फेर रही है। पहले ही बारिश के कारण पैदावार कम हुई, अब कटाई के समय होने वाली बारिश से किसानों को और परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को हो रहा प्रति एकड़ 20 हजार का नुकसान : रामधारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिला प्रधान रामधारी भूरा ने कहा कि पहले बाढ़ व अब बेमौसमी बरसात से किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हैं। कई वर्षों से 35 क्विंटल प्रति एकड़ से ज्यादा निकलने वाली पीआर धान की उपज घटकर 25 क्विंटल प्रति एकड़ रह गई है। इससे किसानों को 20 हजार प्रति एकड़ का नुकसान हो रहा है।

खेतों में बिछी धान की फसल, मंडी में पड़ा 20 हजार क्विंटल धान भीगा :इस्माईलाबाद क्षेत्र में बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल बिछ गई। वहीं मंडी में पहुंचा करीब 20 हजार क्विंटल धान बारिश में भीग गया। किसान अनिल कुमार, विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बेमौसमी बरसात के चलते धान की फसल खेतों में बिछ गई है।

बाबैन। अनाजमंडी में बरसात के दौरान तरपालों से ढकी हुई धान की ढेरियां। संवाद

बाबैन। अनाजमंडी में बरसात के दौरान तरपालों से ढकी हुई धान की ढेरियां। संवाद

बाबैन। अनाजमंडी में बरसात के दौरान तरपालों से ढकी हुई धान की ढेरियां। संवाद

बाबैन। अनाजमंडी में बरसात के दौरान तरपालों से ढकी हुई धान की ढेरियां। संवाद

बाबैन। अनाजमंडी में बरसात के दौरान तरपालों से ढकी हुई धान की ढेरियां। संवाद

बाबैन। अनाजमंडी में बरसात के दौरान तरपालों से ढकी हुई धान की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed