फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain in the mountains, 10 thousand cusecs of water reached Markanda

Kurukshetra News: पहाड़ों में बारिश, मारकंडा में पहुंचा 10 हजार क्यूसिक पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rain in the mountains, 10 thousand cusecs of water reached Markanda
शाहाबाद मारकंडा :। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश का असर यहां भी दिखाई देने लगा है। मारकंडा का जल स्तर बढ़ने लगा है। कालाअंब में बुधवार शाम को हुई बरसात, बेगना और रुन नदी में बह रहा पानी वीरवार सुबह मारकंडा नदी में पहुंचेगा। बुधवार रात आठ बजे तक 10 हजार क्यूसेक पानी बहने लगा था। वहीं मुलाना में पानी की मात्रा बुधवार रात तक 30 हजार क्यूसेक बताई गई। संभावना जताई जा रही है कि वीरवार सुबह शाहाबाद में लगभग 28 हजार क्यूसिक पानी आ सकता है।
विज्ञापन

कालाअम्ब में मारकंडा नदी पर तैनात रीडर कश्मीरा लाल ने बताया कि बुधवार शाम को कालाअम्ब में अधिकतम पानी 29 हजार क्यूसेक आंका गया है और लेकिन शाम को पानी की मात्रा कम हुई है। शाहाबाद गेज रीडर रविंदर ने बताया कि रुन नदी और बेगना नदी में भी आज जलस्तर बड़ा था, जिसने मारकंडा नदी में दस्तक दी है। शाहाबाद शहर को बांध मजबूत होने के चलते 35 हजार क्यूसेक तक कोई खतरा नहीं है, मगर अम्बाला के गांव हेमामाजरा में कटे बांध से 13 हजार क्यूसेक से ऊपर होने के बाद ही पानी गांव गल्हेड़ी, तंदवाल और तंदवाली के खेतों के रास्ते शाहाबाद के गांव पाडलू में दस्तक देता है। उसके बाद गांव रावा, जोगी माजरा और अनाज मंडी के रास्ते शाहाबाद की अटारी कालोनी और हुडा में प्रवेश कर जाता है और बाढ़ का कारण बनता है। फिलहाल राहत यह है की पहाड़ों पर बारिश बंद है, लेकिन बुधवार को जो बारिश पहाड़ों पर हुई है वह वीरवार सुबह शाहाबाद दस्तक देगा, जो कई गांवों तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed