फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Railway gate closed, traffic system deteriorated in the city

Kurukshetra News: रेलवे फाटक बंद, शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Railway gate closed, traffic system deteriorated in the city
कुरुक्षेत्र। एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के चलते रेलवे फाटक बंद होने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। शहर में प्रवेश करते ही वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे ने अब एक के बाद दूसरा रेलवे फाटक बंद करने का फरमान भी जारी किया है। अभी एक फाटक के बंद होने से ही शहर जाम से जूझ रहा है तो दूसरा फाटक बंद हुआ तो समस्या गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन

पुराने बाजार की ओर जाने के लिए लोग अक्सर इन दोनों फाटक वाले रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इनके बंद होने से दूसरे रास्तों पर दबाव ज्यादा होगा, जिससे शहर में जाम लगना स्वाभाविक है। बता दें शहर में पांच रेलवे फाटक है, जिसमें महाराणा प्रताप चौक के पास का फाटक करीब एक महीने से बंद किया गया है। इस कारण यहां चौक पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। साथ ही आसपास के दुकानदार भी बेहद परेशान हैं। अब रेलवे की ओर से आज रविवार से गेट-64 को दो दिन के लिए बंद करने का फरमान जारी किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में करीब नौ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य चल रहा है ताकि शहर से इन फाटकों को हटाया जा सके। इस मार्च निर्माण पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस निर्माण कार्य के चलते पांच में तीन फाटकों को कभी भी बंद कर दिया जाता है। इससे शहर में घंटों जाम लगा रहता है। अब अगर दो दिन के लिए गेट-64 आंबेडकर चौक के पास का फाटक बंद हुआ तो शहर में जाम लगना लाजमी है। इस चौक के पास पहले ही अक्सर जाम की स्थिति रहती है, क्योंकि यहां सड़क बेहद तंग है। साथ ही पुराने बाजार में जाने के लिए अधिकतर लोग इस रास्ते का ही इस्तेमाल करते हैं। इस फाटक के बंद होने से लोगों को झांसा रोड या सरकारी अस्पताल के सामने वाले फाटक से होकर पुराने शहर में जाना पड़ेगा। इन दोनों जगह पर पहले ही जाम की स्थिति रहती है। यातायात का दबाव बढ़ने से यहां भी जाम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहोवा रोड पर लगा जाम
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे थर्ड गेट की ओर बने रेलवे फाटक को अचानक बंद कर दिया गया। फाटक बंद से पिहोवा रोड पर लंबा जाम लग गया। इससे निपटने के लिए शहर में जाने वाले हल्के वाहनों को पुराने बाईपास से होकर निकाला पड़ा। वहीं बड़े वाहनों को करीब डेढ़ किमी का चक्कर लगाकर मिर्जापुर फाटक से होते हुए शहर में प्रवेश करना पड़ा। फाटक खुलने के बाद जाम से लोगों को कुछ राहत मिली। निर्माण के चलते यहां भी जाम की स्थिति बनी रहती है।


अस्पताल के सामने वाहन फंसे
थर्ड गेट का फाटक बंद होने से वाहन चालक सरकारी अस्पताल के सामने वाले फाटक से होकर गुजरने लगे, मगर पिहोवा रोड से आ रहे वाहनों के कारण चौक पर जाम लग गया। करीब एक घंटे के बाद फाटक खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान होमगार्ड के जवान ने जाम से निपटने के लिए चौक पर मोर्चा संभाले रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed