फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rahul Gandhi is the one who raises the voice of the youth the most: Kumari Selja

राहुल गांधी ही सबसे ज्यादा उठाते हैं युवाओं की आवाज : कुमारी शैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is the one who raises the voice of the youth the most: Kumari Selja
बाबैन। आज देश व प्रदेश के लोगों को बदलाव की जरूरत है और आज की यह परिवर्तन रैली देश और प्रदेश में परिवर्तन करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे है और इनकी सबसे ज्यादा आवाज राहुल गांधी ही उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने पूरे देश में पैदल पद यात्रा की और हर वर्ग के लोगों को गले लगाया है।
विज्ञापन

यह दावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किया।
वे रविवार को यहां परिवर्तन रैली को संबोधित कर रही थी। रैली की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता कंवरदीप सैनी ने की। सैलजा ने कहा
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से प्रदेश के लोग बेहद दुखी है और अब परिवर्तन चाहते है। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब सत्ता कांग्रेस के हाथ होगी। उन्होंने कहा भाजपा-जजपा सरकार जनता के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है। इन्हीं पोर्टल के बहाने प्रदेश के गरीब परिवारों से उनका हक छीना जा रहा है। पोर्टल के नाम पर बहानेबाजी करते हुए बीपीएल सूची में किसी नए गरीब परिवार का नाम दर्ज भी नहीं किया जा रहा है, इसके साथ ही जो नाम पहले से दर्ज हैं, उनको किसी न किसी बहाने से काटा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज चंद्रयान जो चांद पर पहुंचा इसके लिए वैज्ञानिक बधाई के पात्र है। इसरो के साथ क्या 70 साल का इतिहास नही जुड़ा हुआ है। भाजपा के नेता जब पिछले 70 साल का इतिहास मांगते है और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर उंगली उठाते हैं, तो उन्हें पता होना चाहिए की इसरो की नींव पंडित जवाहर लाल नेहरू के द्वारा रखी गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 70 साल में कांग्रेस ने देश को आगे ले जाने का काम किया। भाजपा के नेता तो सोचते हैं कि भारत 2014 में ही बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली को पूर्व मंत्री अकरम खान, विधायक शमशेर गोगी, विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक रामकिशन गुज्जर, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, कांग्रेसी नेता कवरंदीप सैनी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन, कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी निर्मला चौहान व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



बाक्स
रैली से हुड्डा गुट ने बनाई दूरी
कुमारी सैलजा की परिवर्तन रैली से हुड्डा गुट ने दूरी बनाकर रखी ओर काेई नेता शामिल नहीं हुआ। इस बावत कहा जा रहा है कि कई नेता व वरिष्ठ कार्यकर्ता रैली के न्योते का इंतजार करते रहे। उधर हुड्डा गुट की यह दूरी चर्चा का विषय बनी रही। वहीं रैली के दौरान मीडिया गैलरी व आसपास अव्यवस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed