{"_id":"675de56075504d743d020204","slug":"raf-and-police-forces-deployed-on-three-borders-to-stop-farmers-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-128455-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किसानों को रोकने के लिए तीन बॉर्डर पर आरएएफ और पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किसानों को रोकने के लिए तीन बॉर्डर पर आरएएफ और पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। प्रशासन ने पटियाला की तरफ से किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। हरियाणा-पंजाब सीमा के ट्यूकर गांव के मारकंडा पुल पर आरएएफ (त्वरित कार्रवाई बल) को तैनात किया गया है। दूसरी तरफ अधोया और इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा गांव में पुलिस के जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शाहाबाद के मारकंडा पुल पर भी तैयारी की गई है।
इधर, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने रविवार को खनौरी बॉर्डर पर जाने का एलान किया है। शनिवार को यूनियन की कार्यकारिणी ने चढूनी गांव में बैठक कर गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में खनौरी बॉर्डर पर जाने का निर्णय लिया। किसानों का जत्था बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेगा। वहीं, चढूनी के खनौरी बॉर्डर जाने के एलान के बाद पुलिस का खुफिया तंत्र सतर्क हो गया है।
उधर, ट्यूकर और कुम्हार माजरा बॉर्डर पर किसानों की ओर से कोई गतिविधि नहीं चल रही है। इसलिए प्रशासन की ओर से मार्ग को बंद नहीं किया गया है लेकिन दोनों तरफ आरएएफ और पुलिस बल को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है। गत सप्ताह ही प्रशासन ने ट्यूकर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए सीमेंट, बजरी, सीमेंट के बड़े ब्लॉक, बैरीकेड, बुल्डोजर, रोड रोलर के साथ अन्य इंतजाम कर लिए थे। किसानों की ओर से गतिविधि व हलचल न होने पर आरएएफ की आधी कंपनी व पुलिस को बॉर्डर से हटा लिया गया था।
विज्ञापन
किसानों की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल कराए गए हैं। पुलिस के साथ खुफिया तंत्र आसपास के गांवों पर भी नजर रखे हुए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बॉर्डर पर जेसीबी, क्रेन, बैरीकेड, दमकल और एंबुलेंस को तैनात किया गया है। इसके अलावा सीमेंट के ब्लॉक, रेत-बजरी, मिट्टी के कट्टे और अन्य सामग्री का इंतजाम किया गया है। ट्यूकर बॉर्डर पर आरएएफ के साथ थाना सदर पिहोवा प्रभारी विक्रांत, अधोया में थाना शहर पिहोवा प्रभारी जगदेव सिंह और कुम्हार माजरा में थाना इस्माईलाबाद प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ तैनात है।
चढूनी का किसान आंदोलन को समर्थन
गुरनाम सिंह चढूनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चढूनी ग्रुप बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन का नैतिक रूप से समर्थन करता है। भाकियू के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर खनौरी बॉर्डर पर जाने का निर्णय लिया गया है। रविवार को उनके संगठन से जुड़े पंजाब के पदाधिकारी व किसान भी उनके साथ डल्लेवाल से मुलाकात करेंगे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे कैथल के खनौरी रोड पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में किसान एकत्रित होंगे। अगली रणनीति बॉर्डर पर किसान नेता डल्लेवाल से मिलकर तय की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि पूरा एसकेएम आंदोलन में शामिल हो जाए।
आरएएफ के साथ पुलिस ने कर रखी पूरी तैयारी : सिंगला
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि किसी को भी कानून अपने हाथ नहीं लेने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। बॉर्डर पर आरएएफ के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। किसानों की हर गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है। पंजाब से लगते बॉर्डर पर पूरा इंतजाम किया गया है। खनौरी बॉर्डर पर जाने वाले किसानों पर भी नजर रखी जा रही है।