{"_id":"67521110c98af96ddd00fdc7","slug":"rabjot-won-bronze-medal-in-taekwondo-competition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-127958-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता रबजोत ने हासिल किया कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता रबजोत ने हासिल किया कांस्य पदक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 38वें राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एनडी क्लब भिवानीखेड़ा की खिलाड़ी रबजोत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। रबजोत ने 16 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत कर क्लब व जिले का नाम देश भर में रोशन किया है। ये प्रतियोगिता पंचकूला में आयोजित की गई थी।
नौ साल वर्षीय रबजोत कौर तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर एक स्वर्ण पदक सहित दो बार पदक जीत चुकी है। प्रतियोगिता में भाग लेकर वापिस लौटने पर क्लब में गांव भिवानीखेड़ा के सरपंच, मेंबर पंचायत व अन्य खिलाड़ियों द्वारा फूलों के हार पहना कर रबजोत का शानदार स्वागत किया गया। सरपंच प्रवीण कुमार ने कहा कि गांव भिवानीखेड़ा की पंचायत खिलाड़ियों को हर तरह से सहयोग करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी पदक जीत सकें। उन्होंने खिलाड़ी रबजोत कौर के माता पिता तथा कोच अंकिता को बधाई दी। जिला कुरुक्षेत्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार सैनी ने भी खिलाड़ी रबजोत कौर व उसके माता-पिता को बधाई दी। इस मौके पर क्लब के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।