फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Queues formed for gas, the administration cracked down on black marketing, and a team of 12 officers was deployed.

Kurukshetra News: गैस के लिए लगीं कतारें, कालाबाजारी पर प्रशासन हुआ सख्त, 12 अधिकारियों की टीम तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Queues formed for gas, the administration cracked down on black marketing, and a team of 12 officers was deployed.
कुरुक्षेत्र। बुकिंग को लेकर लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद 
कुरुक्षेत्र। गैस किल्लत के बीच मंगलवार को भी कई गैस एजेंसियों के बाहर कतारें लगी रहीं। दिनभर जिले की कई गैस एजेेंसियों पर कुल 520 पर्चियां काटी गईं। इनमें से 350 से अधिक सिलिंडर की होम डिलीवरी और कैश डिलीवरी की गई। इसके बावजूद बुकिंग और सप्लाई से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है, इस पर निगरानी के लिए 12 अधिकारियों की टीम बनाई है जो अलग-अलग क्षेत्रों में जांच करेगी।
विज्ञापन



एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी व टीम सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके तहत चार टीमें गठित की गई हैं, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन


कालाबाजारी रोकने के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रामपाल को झांसा, अमीन, कुरुक्षेत्र और पिपली क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है जबकि बृज मोहन को लाडवा व बाबैन, चरणजीत को शाहाबाद व ठोल और जसवीर सिंह को पिहोवा व इस्माईलाबाद क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके साथ संबंधित निरीक्षक और उपनिरीक्षक टीम सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन की ओर से कहा गया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।




कंट्रोल रूम और निगरानी व्यवस्था लागू



प्रशासन ने एलपीजी से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। यहां रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम करेंगे। इसके अलावा अधीक्षक सर्कल बलवान सिंह को पूरे सिस्टम की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed