{"_id":"67ca0093b635a7e9f205e865","slug":"qr-code-scanning-can-also-enable-invoice-payment-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132292-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: क्यूआर कोड स्कैन से भी हो सकेगा चालान का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: क्यूआर कोड स्कैन से भी हो सकेगा चालान का भुगतान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चालान भरने के लिए अब वाहन चालकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यातायात पुलिस ने पेटीएम क्यूआर कोड के जरिए चालान भरने की सुविधा शुरू की है।
डीएसपी यातायात रोहतास कुमार ने बताया कि इस क्यूआर कोड को जिले के सभी थानों, चौकियों, ट्रैफिक बूथों और पुलिस कार्यालयों तथा पिहोवा, सेक्टर-13, सेक्टर-पांच के सीएससी सेंटरों पर भी लगाया गया है। वाहन चालक पेटीएम से इस क्यूआर कोड को स्कैन करके चालान नंबर या वाहन नंबर डालने पर चालान की राशि दिखेगी, जिसे तुरंत भरा जा सकेगा।
चालकों का समय बचेगा : एसपी : पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा इससे लोगों का समय बचेगा और घर के पास पुलिस थाना या चौकी से चालान का भुगतान किया जा सकेगा। हालांकि, कोर्ट में भेजे जा चुके चालानों का भुगतान इस क्यूआर कोड से नहीं हो सकेगा। अब तक वाहन चालकों को चालान भुगतान करने के लिए चालान ब्रांच में जाना पड़ता था। संवाद