{"_id":"62d31e67dd06706c594abd0f","slug":"put-triranga-on-all-government-buildings-kurukshetra-kurukshetra-news-knl114882713","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी सरकारी भवनों पर लगाएं तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी सरकारी भवनों पर लगाएं तिरंगा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की वीसी में हिस्सा लेते उपायुक्त मुकुल कुमार व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाना है। कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के लिए अधिकारी जिला परिषद, नगर परिषद, चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ-साथ मौजिज व्यक्तियों से बैठक करके आमजन को तिरंगा लगाने के लिये प्रेरित करेंगे।
उपायुक्त मुकुल कुमार शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होने वाले 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से सभी अधिकारियों की बैठक ली। सीएम ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक सरकारी भवन व कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराया जाए। जिले में जरूरत के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक होना चाहिए। इस स्टॉक प्रक्रिया को 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाए। इसके उपरांत एक अगस्त से 10 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज वितरण का कार्य किया जाए। इसके साथ-साथ मार्केट में भी राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
वहीं उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। गांव-गांव जाकर लोगों को भी अपने-अपने घरों पर झंडा फहराने के प्रति प्रोत्साहित करेंगे। अधिकारी हर सरकारी भवन, अधिकारियों के सरकारी आवासों पर भी तिरंगा लगाना सुनिश्चित करेंगे। इस बात का भी ध्यान रखना है कि जहां पर तिरंगा लगाया जाए, वहां पर लाइट की व्यवस्था हो। यदि लाइट की व्यवस्था नहीं है तो सुबह उसको लगाना है और शाम को उतार लेना है, इसकी भी व्यवस्था करनी है। इस अभियान को हमें जन आंदोलन का रूप देना है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विश्वविद्यालयों में भी हर भवन पर तिरंगा लगाना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम से संबंधित अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ले। इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को आपसी तालमेल के साथ मिलजुल कर सफल बनाना है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, एडीसी अखिल पिलानी, डीडीपीओ प्रताप सिंह, डीवाईसीए के निदेशक डॉ. महा सिंह पूनिया, नप अधिकारी केएल बठला, भूषण पाल मंगल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।