फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   purse snatched from woman going to market

बाजार जा रही महिला से एक्टिवा सवार ने छीना पर्स, पुलिस खंगाल रही फुटेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
purse snatched from woman going to market
सेक्टर-7 में घर से बाजार जा रही महिला से एक स्कूटर सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया है। पर्स में एक आई फोन, डेढ़ हजार रुपये और अन्य कागजात थे। महिला की शिकायत पर सेक्टर-7 पुलिस चौकी ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान करने में लगी है।
विज्ञापन

शिकायत में सेक्टर-7 वासी महिला सरोज ने बताया कि मंगलवार शाम सवा 6 बजे वह अपने घर से रतगल बाजार जाने के लिए निकली थी। वह पैदल ही अपने घर से बाजार के लिए जा रही थी। उसने अपने एक हाथ में पर्स पकड़ रखा था। उसी पर्स में उसका मोबाइल फोन और डेढ़ हजार रुपये थे। वह अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर पहुंची थी कि पीछे से एक युवक स्कूटर पर आया और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed