Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   purchase center, inspection,corona virus, farmer

सभी खरीद केंद्रों पर हों कोरोना वायरस से बचाव के पुख्ता प्रबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
purchase center, inspection,corona virus, farmer
रीद केंद्र का निरीक्षण करते हरियाणा के परिवहन आयुक्त एवं कुरुक्षेत्र जिले के नोडल अधिकारी डा. एस? - फोटो : Kurukshetra
परिवहन आयुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि सरसों और गेहूं के फसल की खरीद कार्य में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। सभी खरीद केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचाव की तैयारियों को जहन में रखते हुए खरीद कार्यों के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए। इतना ही प्रत्येक खरीद केंद्र पर सोशल डिस्टेंस और एडवाइजरी की तमाम औपचारिकताओं को पूरा करना बहुत जरुरी है। वे वीरवार देर सायं खरीद केंद्र अजराना कलां का औचक निरीक्षण करने के बाद किसानों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त डॉ. एसएस फुलिया, एसडीएम डॉ. किरण सिंह, बीडीपीओ राजेश शर्मा ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर किए गए प्रबंधों का मूल्यांकन भी किया। परिवहन आयुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव करके किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। सभी खरीद केंद्रों पर साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, बिजली व्यवस्था, किसानों के विश्राम की व्यवस्था, तिरपाल व्यवस्था, गेट पास की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं के पुख्ता प्रबंध समय रहते किए जाने चाहिए। इस खरीद सीजन में सोशल डिस्टेंस का पालन होनी जरुरी है। खरीद केंद्रों पर ज्यादा संख्या में किसान और मजदूरों की उपस्थिति भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी खरीद केन्द्रों पर गेट पास की व्यवस्था होनी चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल और अधिकारियों की ड्यूटी रहनी चाहिए। उन्हीं किसानों को मंडियों में जाने की अनुमति दी जाए, जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है और आढ़ती ने किसान को समय देकर बुलाया है। उन किसानों को अनुमति नहीं दी जाएगी, जिन्होंने अपना पंजीकरण नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में लगभग 30 हजार किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवा लिया है और 19 अप्रैल तक किसान अपना पंजीकरण करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed