फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Protest over ticket is not stopping in Shahabad, Bedi supporters gave ultimatum of two days

Kurukshetra News: टिकट को लेकर शाहाबाद में नहीं थम रहा विरोध, बेदी समर्थकों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Protest over ticket is not stopping in Shahabad, Bedi supporters gave ultimatum of two days
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना को टिकट दिए जाने का विरोध थम नहीं रहा है। टिकट पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को ही दिए जाने की मांग को लेकर अब समर्थकों ने पार्टी हाईकमान को आठ सितंबर तक दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। यहां तक कि कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे भी तैयार किए और ऐलान किया कि हाईकमान ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो ये इस्तीफे पार्टी को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ी संख्या में हरमिलाप धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हुए और भाजपा आलाकमान के खिलाफ रोष जताया। रोष प्रदर्शन भाजपा नलवी मंडल अध्यक्ष सरबजीत सिंह कलसानी, शाहाबाद मंडल अध्यक्ष मुलखराज गुम्बर और धुराला मंडल अध्यक्ष सहदेव मलान की अध्यक्षता में हुआ। इसके बाद फैसला लिया कि अगर रविवार शाम तक भाजपा आलाकमान ने शाहाबाद का प्रत्याशी नहीं बदला तो सोमवार सुबह करीब 200 पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन


सफेद टेंट लगाकर दिखाया शोक
भाजपा किसान मोर्चे का प्रदेश प्रवक्ता कारण राज सिंह तुर ने कहा कि कई वर्ष से कृष्ण बेदी मेहनत कर रहे थे और अब जीत दर्ज करने का मौका था तो उम्मीदवार बदल दिया गया। यह निर्णय सही नहीं है। इसी के रोष स्वरूप जनसभा हाल के बाहर सफेद टेंट लगाया गया है। क्योंकि पार्टी ने कार्यकर्ताओं के हकों को मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जगदीप सांगवान ने भी कृष्ण बेदी को टिकट न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया तो वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीबी करतार कौर, बलदेव राज सेठी, जोगिंद्र रत्ता, पूर्व नपा उप प्रधान त्रलोचन सिंह हांडा, अनूप कुमार, पार्षद नीरज मट्टू, राजू चावला, बलदेव राज चावला, राज सतीजा, तिलक राज अग्रवाल, सुल्तान अजराना, बाबू राम सैनी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।


बेदी बोले, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार
उधर पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा संगठन उनके लिए हमेशा सबसे पहले रहा है। टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है, इसलिए वह यह जनसभाएं कर रहे हैं। बेदी ने दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार फिर भाजपा की सरकार होगी और नायब सैनी मुख्यमंत्री होंगे।



सुभाष कलसाना ने कहा, बेदी के साथ-साथ हर कार्यकर्ता को मना लेंगे
भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव वे एक-एक कार्यकर्ता के साथ मिलकर ही लड़ेंगे। कृष्ण बेदी के मार्गदर्शन में ही वे चुनाव लड़ेंगे और उन्हें मना लेंगे। उनके साथ हर कार्यकर्ता को भी मनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नाराजगी किसी से नहीं है। उनका लक्ष्य राज करना नहीं, सेवा करना है और शाहाबाद को नशा मुक्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed